दल्ली राजहरा

मंगलवार 7 जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

रेलवे में पार्षद टी ज्योति के मुख्य आतिथ्य में  क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन  किया गया l   टूर्नामेंट का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट एवं समस्त रेलवे कर्मियों के  द्वारा किया गया l

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 26 में रेलवे इंस्टीट्यूट एवं समस्त रेलवे कर्मियों के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया , जहां 5 टीम प्रतिभागी के रूप में अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे , टीम ऑनर में प्रशांत कुमार और योगेश देशमुख की टीम दुरंतो , बसंत वर्मा और संदेश डडसेना की टीम तेजस , पी आर आलेंद्र और सुनील गोटे की टीम गतिमान , टी रमना राव और पी के टंडन की टीम हमसफर , भीम सोनकर और हरेंद्र कुमार की टीम वंदे भारत ने भाग लिया ।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 26 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती टी ज्योति हुईं सम्मिलित और विशेष अतिथि के रूप में जी के आर्या मुख्य रेलवे प्रबंधक राजहरा स्टेशन , रेलवे पुलिस अधीक्षक विकास तिवारी उपस्थित रहे , जहां प्रारंभिक मैच में समस्त उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर मैच आरम्भ करवाया और आयोजन समिति “रेलवे इंस्टीट्यूट एवं समस्त रेल कर्मी” को बधाई प्रेषित की ।

वार्ड पार्षद टी ज्योति ने अपने वक्तव्य में आयोजन समिति को बधाई देते हुए इस तरह के खेल को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाले आयोजन की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा ऐसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाने की बात कही ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!