दल्ली राजहरा बुधवार 23 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 बुधवार का दिन दल्लीराजहरा क्षेत्र के लिए कहर बनकर टूटा। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर स्थित मानपुर चौक से 2 किलोमीटर दूर ग्राम पथराटोला में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। खेत मालिक की बहू सदमे से बेहोश हो गई। घर लौटते समय हुआ हादसाघटना आज बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे के करीब अचानक मौसम खराब हुआ और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में निदाई का कार्य कर घर लौट रही तीन महिलाओं पर अचानक गाज गिर गई।घटना में घायल गाज की चपेट में आने से अनुसुईया बाई (40 वर्ष) पति ज्योति राम मसिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रामेश्वरी सहारे (36 वर्ष) एवं कालिन्दी बाई पिस्दा (43 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को ज्योति अस्पताल, चिखलाकसा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर ने कहा – दोनों खतरे से बाहरअस्पताल के संचालक डॉ. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों महिलाओं की स्थिति अब खतरे से बाहर है और कल उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं खेत मालिक चोवा राम की बहू शिवबती को जब घटना की जानकारी मिली तो वह सदमे से बेहोश हो गई। उन्हें भी इलाज के लिए ज्योति अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना के संबंध में घायल रामेश्वरी ने बताया घटना के संबंध में अस्पताल में भर्ती रामेश्वरी बाई ने बताया कि सुबह 7:00 खेत गए थे 2:00 बजे तक काम समाप्त करने का समय था लेकिन थोड़ा सा बच जाने के कारण पूरा करने के बाद ही खेत से वापस लौट रहे थे । बीच में अनसूया बाई चल रही थी इसी बीच बिजली अचानक उनके ऊपर गिरी और वह घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई ।गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हालघटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।तहसीलदार पहुंचे अस्पताल, 4 लाख मुआवजे का दिया भरोसाघटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र कुमार नेताम ज्योति अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मृतका के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि शीघ्र दिलाने का भरोसा दिलाया। नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व जनपद सदस्य ने जताई संवेदनाक्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं और शासन से मुआवजा राशि दिलाने में पूरी मदद की जाएगी। सावधानी ही बचाव हैगौरतलब है कि इस साल मानसून में गाज गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले खेत, पेड़ के नीचे या टीन शेड के नीचे खड़े होने से इस तरह की घटनाओं का खतरा अधिक रहता है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान पेड़ के नीचे, खुले मैदान और बिजली के खंभों के पास खड़े न रहें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।Spread the lovePost navigationसंयुक्त खदान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान ने प्रबंधन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र । सेवा पखवाड़ा में अरमुरकसा में दिखा आस्था और श्रमदान का संगम, राम-जानकी मंदिर की छत ढलाई में उमड़ा जनसैलाब ।