दल्ली राजहरा सोमवार 28 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शहर के वार्ड क्रमांक 2 आजाद नगर में कल शाम बीएसपी के कोकान माइंस जाने वाले मार्ग पर इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड (IOCL) के कार्यालय के भंडार घर में 6 से 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जिसे सर्पमित्र और वन विभाग की टीम ने सकुशल पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260927-WA0058.mp4जानकारी के अनुसार IOCL के भंडार घर में बीएसपी को आपूर्ति के लिए खदानों में उपयोग होने के लिए बारुद का भंडारण किया जाता है। आग से सुरक्षा को देखते हुए वहां उगी घास और खरपतवार की सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई के दौरान कर्मचारियों ने घास के बीच अजगर को देखा। इसकी सूचना तत्काल भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी सोमेश जायसवाल को दी गई।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260927-WA0059.mp4सोमेश जायसवाल ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत सर्प मित्र शेखर ठाकुर और वन विभाग को सूचित किया। सर्प मित्र शेखर ठाकुर मौके पर पहुंचे और बिना किसी नुकसान के अजगर को कुशलता से पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई लगभग 8 से 9 फीट और वजन 30 से 35 किलो था।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260927-WA0061.mp4वन परिक्षेत्र अधिकारी ने की अपील वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा संतोष कुमार ठाकुर ने सर्पमित्र शेखर ठाकुर, युवा नेता सोमेश जायसवाल और IOCL के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ने में सहयोग किया।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही वार्ड क्रमांक 2 और 11 में भी इसी तरह अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया था। वार्ड नंबर 2 में इस साल दूसरी बार अजगर पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी अजगरों को वन विभाग की टीम द्वारा घने वन क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा जाता है।उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा घनी आबादी से सटे वन क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां अजगर, भालू जैसे वन्यजीवों का शहर में आना लगा रहता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि यदि घर के आसपास कोई भी वन्यजीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, उसकी हत्या न करें और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें।Spread the lovePost navigationगांधी विद्या मंदिर परिवार ने “कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी” को दी श्रद्धांजलि । 20 साल पुराना पुल टूटा, वार्ड 2, 9 और 5 का संपर्क बाधित, लोगों को हो रही भारी परेशानी ।