दल्ली राजहरा सोमवार 28 सितम्बर 2026 भोज राम साहू 9893765541 महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेक्टर लोडिंग-साइडिंग के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 56 यूनिट क्वार्टर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू, विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला मोर्चा संगठन की महामंत्री श्रीमती शीतल नायक, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेहरा, एल्डरमैन महेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी श्री कीर्तेश मार्गीया, वार्ड पार्षद एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्री रेखू राम साहू उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा – योजनाओं का लाभ लेंनगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि केन्द्र शासन के इस सेवा संकल्प अभियान के तहत हम सभी को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ लेना है और जो हितग्राही योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें लाभान्वित करना है।स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य योजनाओं एवं एनीमिया से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँकार्यक्रम में अतिथियों एवं वार्डवासियों द्वारा खिलौना दान किया गया। हर घर मुनगा अभियान के तहत मुनगा पौधा रोपण, मातृ संवाद, व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण संबंधित डिस्प्ले के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, महिलाओं का एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया।कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिनों का प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं बच्चों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्डवासियों की एनीमिया जांच की गई। अंत में महिलाओं के लिए खेल का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रेणु छत्रपाल ने किया तथा आभार दिव्या मानिकपुरी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा साहू, पुष्पा सिंह, तबस्सुम, दीप्ती, शशि, मंडावी, गीता, सुनीता, कमलेश्वरी, लिल्ली साहू, मितानिन सुरजा, योगिता, धनेश्वरी, स्व सहायता समूह के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationइंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने मनाया नियोगी जी की 35वीं शहादत दिवस । वार्ड क्रमांक 15 नियोगी नगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न ।