दल्ली राजहरा बुधवार 07 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष, कुशल संगठक और सर्व समाज के चहेते नेता तोरण लाल साहू का 59वां जन्मदिन इस बार एक यादगार उत्सव बन गया। राजनीति के शोरगुल से दूर, उन्होंने अपना जन्मदिन श्री जय जलाराम – जय जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में उन बच्चों के साथ मनाया, जिनकी मुस्कान सबसे निश्छल होती है – आंगनवाड़ी के नन्हे-मुन्नों के साथ। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तिमय माहौल था। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा की महाआरती से हुई। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने अपनी अर्धांगिनी भूमिका साहू के साथ हाथों में आरती की थाली लेकर तीनों विग्रहों की आरती की और नगर की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। आरती के पश्चात एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब भूमिका साहू ने अपने पति की आरती उतारी, माथे पर चंदन का तिलक लगाया और लंबी उम्र की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दृश्य ने वहां उपस्थित हर व्यक्ति का दिल जीत लिया। जब बच्चों ने काटा केक – तालियों से गूंजा प्रांगण इसके बाद का क्षण सबसे खास था। तोरण लाल साहू ने कोई बड़ा मंच नहीं सजाया, बल्कि आंगनवाड़ी के 50 से अधिक बच्चों को अपने पास बुलाया। बच्चों के छोटे-छोटे हाथों के साथ उन्होंने जन्मदिन का केक काटा। जैसे ही केक कटा, बच्चों की किलकारियों और तालियों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा। इसके बाद अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी बच्चों के लिए विशाल स्नेह भोज का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि “बच्चों की मुस्कान में ही ईश्वर का वास है। इनके बीच आकर मुझे मेरे जन्मदिन का असली अर्थ समझ आया। मैं चाहता हूं कि मेरा हर जन्मदिन सेवा के नाम हो।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261007-WA0146.mp4बधाई देने वालों का लगा तांता सुबह से देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दल्ली राजहरा की राजनीति, व्यापार, पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़ा हर वर्ग उन्हें बधाई देने पहुंचा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261007-WA0130.mp4बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सौरभ लूनिया जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, भाजपा की तेजतर्रार नेत्री एवं सर्व समाज समरसता समिति की अध्यक्ष पूरोबी वर्मा, वार्ड पार्षद लाल पटेल, पी आई सी मेंबर महेंद्र सिंह लड्डू, महेंद्र कुमार गुड्डू, राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, परिवहन संघ के अध्यक्ष अशोक लोहिया, वार्ड 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश कुमार पांडे, वार्ड 26 की पार्षद एवं प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जसगीत व लोकगीत गायिका टी ज्योति, झरन मैया मंदिर समिति से वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यापारी रमेश मित्तल, युवा समाजसेवी समर्थ लखानी, भाजपा एल्डरमेन महेंद्र सिंह गुड्डू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा, शीतल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा उपाध्यक्ष विमला साहू एवं अंजू साहू ,महिला नेत्री उषा साहू, गीता मरकाम, सुखंतीन ठाकुर शामिल रहे।इसके अलावा नगर के वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा, छगन साहू, राघवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में साहू समाज, सर्व समाज समरसता समिति और नगरवासी उपस्थित थे। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।कौन हैं तोरण लाल साहू….? एक साधारण कार्यकर्ता से नगर के प्रथम नागरिक तक का सफर तोरण लाल साहू का जीवन संघर्ष और संगठन का पर्याय है। उन्होंने दल्ली राजहरा के साहू समाज को नई पहचान दी। उनके अथक प्रयासों से आज साहू समाज एक संगठित और सशक्त समाज के रूप में जाना जाता है।सामाजिक जीवन में उन्होंने कई इतिहास रचे। समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए उन्होंने तहसील साहू युवा प्रकोष्ठ का गठन किया और समाज की पुस्तिका के प्रथम अंक का विमोचन शासकीय हाई स्कूल क्रमांक 2 में करवाया था।यदि उनके पद और प्रतिष्ठा पर नजर डालें तो वे तहसील साहू युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे, 2003 से 2006 तक तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष रहे और 2006 से 2022 तक 4 बार निर्विरोध तहसील साहू संघ के अध्यक्ष चुने गए – जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनका प्रथम कार्यकाल 2006-2009, द्वितीय 2009-2012, तृतीय 2015-2018 और चतुर्थ 2018-2022 तक रहा। आज दल्ली राजहरा के साहू समाज के अधिकांश सामाजिक भवनों के निर्माण में उनकी प्रमुख भूमिका है। इतना ही नहीं, दल्ली राजहरा में 35 विभिन्न समाजों को एक मंच पर लाने वाले संगठन सर्व समाज समरसता समिति के प्रथम अध्यक्ष होने का गौरव भी उन्हें प्राप्त है और वर्तमान में वे इसके संरक्षक हैं। इसी समिति के बैनर तले दल्ली राजहरा में पहली बार हिंदू नव वर्ष का भव्य आयोजन शुरू हुआ था। वे छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के महामंत्री भी हैं, जो 20 स्थानीय छत्तीसगढ़ी समाजों को जोड़कर होली, हरेली, कमरछठ, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे तीज-त्योहारों को एक छत के नीचे मनाता है। मजदूर हितैषी होने के नाते वे संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।राजनीतिक जीवन में उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं में से उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया और उन्होंने नगर पालिका के 25 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा का परचम लहराकर अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया।नगरवासियों का कहना है कि तोरण लाल साहू केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक सेवक, एक संगठक और एक सच्चे समाजसेवी हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और दल्ली राजहरा के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। Spread the lovePost navigationहाथ पर बने “K.K.” टैटू से खुला अंधे कत्ल का राज, हत्यारे को DJ कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा जन्मदिन पर पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू से जल-जंगल-वन्यजीव बचाने की लगाई गुहार ।