दल्ली राजहरा बुधवार 07 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और शारीरिक दक्षता में अग्रणी सरस्वती शिशु मंदिर, दल्ली राजहरा ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा कोहाना कुमेटी का चयन विद्या भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक होजाई, असम में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में बहन कोहाना कुमेटी भारत के मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी और दल्ली राजहरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।गौरतलब है कि सरस्वती शिशु मंदिर, दल्ली राजहरा के भैया-बहनों द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया जा रहा है और कई बार रजत पदक भी प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह परंपरा इस वर्ष भी बहन कोहाना ने कायम रखी है। विद्यालय के लिए दोहरी खुशी – इस अवसर पर विद्यालय के लिए दोहरी खुशी की बात है। विद्यालय की योग शिक्षा प्रमुख मनमीत कौर दीदी का चयन भी इस राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता में निर्णायिका (जज) के रूप में हुआ है। यह न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे दल्ली राजहरा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।विद्यालय परिवार की ओर से बहन कोहाना कुमेटी, योग शिक्षिका मनमीत कौर दीदी एवं उनके परिवार जनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। विद्यालय परिवार ने बहन कोहाना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौटेंगी।Spread the lovePost navigationजन्मदिन पर पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू से जल-जंगल-वन्यजीव बचाने की लगाई गुहार । लंबित पदोन्नति, पेंशन, समयमान वेतनमान को लेकर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी, कलेक्टर से की विशेष अभियान चलाने की मांग ।