दल्ली राजहरा बुधवार 14 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 वार्ड क्रमांक 11 बजरंग चौक की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड की महिलाओं ने नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू से नगर पालिका कार्यालय में आकर मुलाकात की थी। महिलाओं ने मांग रखी थी कि वार्ड में कई मूलभूत समस्याएं हैं, जिनकी वस्तुस्थिति वार्ड में आकर ही समझी जा सकती है। उन्होंने नपा अध्यक्ष को वार्ड में आकर समस्या का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया था।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261013-WA0087.mp4महिलाओं के आमंत्रण पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री रोशनी यादव के साथ वार्ड क्रमांक 11 बजरंग चौक पहुंचे और वार्ड का सघन अवलोकन किया।पेयजल की गंभीर समस्या –वार्ड की महिलाओं ने बताया कि वार्ड में पेयजल की बड़ी समस्या है। वार्ड से बोर की दूरी बहुत लंबी है और पाइपलाइन की मोटाई कम होने से पानी का प्रेशर भी कम आता है। वार्ड में निवासियों की संख्या बहुत अधिक है, जिसके कारण मौजूदा पाइपलाइन से पूर्ति नहीं हो पाती। कई परिवारों को लगभग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल समस्या का निराकरण बहुत जल्द किया जाएगा और पाइपलाइन के विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र कराया जाएगा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261013-WA0088.mp4पट्टा वितरण की मांग –महिलाओं ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को नगर पालिका द्वारा पट्टा वितरण किया जाएगा, हमारे वार्ड वासियों को भी पट्टा का लाभ दिया जाए। इस पर नपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि यह जमीन बीएसपी की लीज के अंतर्गत होगी तो पट्टा मिलने में थोड़ी समस्या आएगी, फिर भी बीएसपी प्रबंधन से बात कर इस विषय पर चर्चा की जाएगी और प्रयास किया जाएगा कि वार्ड वासियों को पट्टा का लाभ मिल सके।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261013-WA0086.mp4सड़क और बिजली की समस्या –वार्ड वासी महिलाओं ने वार्ड की सड़क की स्थिति खराब होने की बात रखते हुए फिर से सीसी रोड बनाने की मांग रखी। नपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में सीसी रोड का प्रपोजल बनाकर भेजा जाएगा और जल्द ही सड़क समस्या से मुक्ति मिलेगी। सबसे बड़ी समस्या रात्रि के समय वार्ड में गली में स्ट्रीट लाइट ना होने के कारण अंधेरा छाया रहता है। महिलाओं ने बताया कि विगत कई वर्षों से पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों से इस संबंध में मांग की गई थी, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पाई। शाम होते ही पूरे वार्ड में अंधेरा हो जाता है। जंगल क्षेत्र से गिरा रहने के कारण जंगली जानवर का भय बना रहता है । उन्होंने वार्ड में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ दो विद्युत खंभा बढ़ाने की भी मांग की।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वास्तव में वार्ड में समस्याएं गंभीर हैं, इनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही किया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष से चर्चा के दौरान राजकुमारी यादव , कुलेश्वरी बाई ,सरस्वती पटेल, सुकमा बाई , हेमिन बाई ,टिकेश्वरी ठाकुर, शीला यादव ,रवि प्रकाश साहू ,ओंकार सिंह ,सुनील, अशोक पटेल, विजय साहू ,अजय साहू ,हेमा साहू , मक्केश्वर सिंह सोनवानी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे ।Spread the lovePost navigationतोरण लाल साहू ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बीएसपी की 130 एकड़ अनुपयोगी जमीन को राजस्व में शामिल करने की रखी मांग लौह नगरी के 9 मंदिरों में 1248 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित, जानिए किस मंदिर की क्या है 41 साल पुरानी परंपरा और आस्था की कहानी ।