दल्ली राजहरा बुध वार 14 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में 60 मी से लेकर जैवलिन थ्रो तक हुआ दमखम का इम्तिहान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के निर्देश पर नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल रविवार 12 अक्टूबर 2026 को हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में संपन्न हुआ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261014-WA0059.mp4यह आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ बालोद के अध्यक्ष सौरभ लुनिया व सचिव बालमुकुंद सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ –कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के सदस्य परविंदर सिंह ग्रेवाल बतौर निरीक्षक मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष व प्रभारी जिला खेल अधिकारी स्वपन जेना ने की। विशेष अतिथि के रूप में स्टील सिटी एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष सुनील नायक एवं शास. हाई स्कूल जुंगेरा के प्राचार्य उपस्थित रहे। राष्ट्रगान व अतिथियों के स्वागत के बाद एनआईएस कोच व हनुमान अवार्डी सुदर्शन सिंह ने प्रतियोगिता की रूपरेखा की जानकारी दी।मुख्य अतिथि ने कहा – सोने की तरह तपना होगा –मुख्य अतिथि परविंदर सिंह ग्रेवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, _”अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन सबसे जरूरी है। जिस तरह सोना आग में तप कर चमकता है, उसी तरह खिलाड़ी को भी मेहनत से खुद को चमकाना होता है। लक्ष्य पाने के लिए मार्गदर्शन के साथ स्वयं की मेहनत बहुत जरूरी है।”ऐसे हुआ चयन –चयन प्रतियोगिता में ट्रायथलॉन के अंतर्गत 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, हर्डल्स व किड्स जैवलिन स्पर्धाएं आयोजित की गईं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261014-WA0058.mp4अंडर-14 वर्ग में तीन इवेंट के अंकों के आधार पर, जबकि अंडर-16 वर्ग में दो खेलों में बेस्ट टाइमिंग व अंकों के आधार पर चयन किया गया।जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष स्वपन जेना ने बताया कि NIDJAM 2026 का राष्ट्रीय आयोजन 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद में होगा, जिसमें बालोद जिले से 13 खिलाड़ी व 2 ऑफिशियल शामिल होंगे।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261014-WA0060.mp4हैदराबाद के लिए चयनित खिलाड़ी – – ट्रायथलॉन अंडर-14: पल्लवी, साक्षी, दानेश्वर, त्रिलोक– अंडर-17 वर्ग: योगिता (60 मी, 80 मी), नीलम (60 मी, 80 मी हर्डल), महिमा देहारी (लंबी व ऊंची कूद), लक्ष्मी यादव (600 मी दौड़), कुनाल देवांगन (60 मी दौड़, लंबी कूद), खुशाल (80 मी हर्डल व पेंटाथलॉन), थमेश कुमार (600 मी दौड़, लंबी कूद), महेन्द्र कुमार (60 मी, 600 मी), फनिश कुमार पटेल (गोला व भाला फेंक), लक्ष्मी यादव (गोला फेंक)इनका रहा सहयोग –प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक छबिलाल जांगड़े, सीपेन्द्र जांगड़े, सुरेश शांडिल्य, सौरभ शर्मा, शैलेंद्र सिन्हा, संजय मोहंती, टामिन साहू, चोवाराम, ज्ञान सिंह जुरेशिया, खुमेश, श्रीमती रंजना साहू, प्रमोद सिन्हा, भोजेंद्र, भूपेश, मोईन खान, सपना मेश्राम, वंशिका गंधर्व का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन चंद्रशेखर पवार ने किया। Spread the lovePost navigationलौह नगरी के 9 मंदिरों में 1248 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित, जानिए किस मंदिर की क्या है 41 साल पुरानी परंपरा और आस्था की कहानी । कुसुमकसा को 4.21 करोड़ की सौगात! रेलवे पहुंच मार्ग पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज, अंग्रेजों के जमाने के लकड़ी के पुल से मिलेगा छुटकारा ।