दल्ली राजहरा मंगल वार 20 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541श्री श्रमिक दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। समिति ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराकर माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर नवकन्या भोज कराया गया और उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया गया।पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और माता के जयकारों से भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन में मुख्य पुजारी मिथलेश गोस्वामी के सानिध्य में सेवक हितेश साहू, ओमेश देवदास, भूपेंद्र निर्मलकर ने पूजा संपन्न कराई।युवाओं और वरिष्टों ने संभाली जिम्मेदारी इस पावन अवसर पर युवा जोश और वरिष्ठों के अनुभव का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवा सदस्यों में नीरज निषाद, डामेंद्र, पीयूष, समीर, डीगेश, राज, तिलक, महेश्वर, भुनेश्वर और वार्ड 11 पार्षद निर्मल पटेल ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। वहीं समिति के अध्यक्ष राधेश्याम खरे सचिव सुरेंद्र साहू, अनिल ब्रह्मे, हेमशंकर साहू सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति रही।आज का मुख्य आकर्षण: रावण दहन और भव्य जागरणसमिति ने बताया कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के तहत आज शाम 7 बजे रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रिकालीन जागरण में गुलशन वर्मा एवं रॉयल छत्तीसगढ़, भिलाई की टीम अपनी प्रस्तुति से समां बांधेगी। समिति ने समस्त नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। Spread the lovePost navigationक्वार महाष्टमी पर गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, कन्या भोज एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न । आखिरकार इंतजार खत्म! रायपुर-दल्ली-रावघाट ट्रेन आज से पटरी पर, दल्ली राजहरा स्टेशन पर भव्य स्वागत ।