दल्ली राजहरा शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 22 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को शहीद वीर मेला मैदान में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह दशहरा बाकी सभी दशहरा से बिल्कुल अलग था, क्योंकि इस दशहरा में परंपरागत रावण के साथ-साथ आज के समय के सामंतवाद, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद और भ्रष्टाचार रूपी रावण का दहन किया गया। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों आमजन उपस्थित रहे।पर्यावरण जागरूकता से हुई कार्यक्रम की शुरुआतकार्यक्रम की शुरुआत में दल्ली राजहरा के पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू, सुरेश बघेल, राजभान साहू व साथियों ने मंच के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से हमारे जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर अपनी बात रखी। उसके बाद लगभग 08:30 बजे जय माँ सरस्वती रामधुनी एवं फाग परिवार, माटरा खुज्जी जिला राजनांदगांव द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। लीला को थोड़ी देर रोककर 09:15 बजे राजा रावण की पूजा-अर्चना की गई।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0078.mp4अतिथियों का सम्मान लगभग 09:30 बजे मंच पर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दल्ली राजहरा थाना प्रभारी श्रीमान सुनील तिर्की रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक श्रीमान डॉ. शैबाल जाना ने की। विशेष अतिथि के रूप में युवराज साहू , पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज दल्ली राजहरा, रमन्ना राव , सुजीत झा , नागेंद्र , प्रवीण शर्मा , कंवल बैगा , कलीराम सलामे , बसंत रावटे , महेंद्र गंजिर , संजय सिंह मंच पर आसीन रहे। मंच से क्या बोले अतिथि . डॉ. शैबाल जाना (अध्यक्षता, मुख्य चिकित्सक शहीद अस्पताल) ने कहा – “हम सभी राम को पूजते हैं, लेकिन सीता माता को क्यों नहीं पूजते? माता सीता के जीवन के संघर्षों से हम सभी समाज के लोगों को सीखना चाहिए। सीता माता के त्याग और संघर्ष को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए।” . श्रीमान सुनील तिर्की (मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी दल्ली राजहरा) ने कहा –“आज हम सभी का प्राइवेसी मोबाइल के माध्यम से भंग हो रही है और हम किस तरह से साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। हम सभी को अपना OTP, बैंक डिटेल किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर अपराध से बचें।” . प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू, सुरेश बघेल, राजभान साहू (पर्यावरण प्रेमी) ने कहा –https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0079.mp4“सिंगल यूज प्लास्टिक और पेड़ों की कटाई हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा बन रही है। हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा, तभी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहेगा । रंगीन आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन लगभग 09:45 बजे रामलीला का प्रदर्शन पुनः शुरू किया गया और रात्रि लगभग 10:00 बजे आज के सामंतवाद-पूंजीवाद-साम्राज्यवाद-भ्रष्टाचार रूपी रावण का दहन रंगीन आतिशबाजी के साथ किया गया। इसके पश्चात पुनः रामलीला मंचन जारी रहा, जिसमें कलाकारों द्वारा रामलीला के साथ-साथ श्री कृष्ण जन्म व पूतना वध का भी मंचन किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से सुनील ठाकुर जी विद्युत मंडल, डॉ. दिपांकन जाना जी, डॉ. वेदकुमार घंटा जी, डॉ. प्रीति अधिकारी जी, डॉ. टेसा जी, डॉ. अमित बाबू जी, श्री शंकर साहू जी, जन मुक्ति मोर्चा से जीत गुहा नियोगी, मूलचंद चंदेल, चंद्रशेखर यादव, विजय सिंह, नरेंद्र ग्वाल, मानी भैया, हितेश साहू, शैलेंद्र नेताम, ग्रीजित दुग्गा, सुधीर यादव, नरेश नायक, नवल चंद्राकर, शत्रुघन साहू, भोमराज सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ईश्वर निर्मलकर ने किया।Spread the lovePost navigationमहतारी वंदन पर सरकार से सीधा सवाल – 2 लाख हितग्राही कम कैसे हुए, नई पात्र महिलाओं के लिए पोर्टल बंद क्यों? – अनिला भेड़िया एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यक्रम में गोविंद वाधवानी अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ ने कहा, दल्ली राजहरा बचेगा कि नहीं, ये सबसे बड़ी चिंता ।