दल्ली राजहरा मंगल वार 27 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541ज्ञापन का हुआ असर कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने तुरंत NHAI अधिकारियों को बुलाया जम्ही टोल प्लाजा पर टोल वसूली शुरू होने के बाद से आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय वाहन मालिकों के सामने आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इसको लेकर दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय नागरिकों के हित में बड़ी पहल की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा से मुलाकात कर जम्ही टोल प्लाजा से जुड़ी समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों से टोल शुल्क नहीं लिया जाए तथा उन्हें अपने निजी वाहनों से निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए।NHAI का नियम क्या कहता है ?कांग्रेस ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा टोल प्लाजा को पत्र जारी कर टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाले लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी व्यवस्था के तहत स्थानीय लोगों को राहत मिलनी चाहिए। रोज आना-जाना करने वालों पर बोझकांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि दल्ली राजहरा, कुसुमकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक नागरिकों को दैनिक कार्यों, रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए नियमित रूप से इस मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों से बार-बार टोल शुल्क वसूला जाना उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। अपने ही क्षेत्र में आवागमन के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। कलेक्टर ने तुरंत लिया संज्ञानप्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने तत्काल अपने निजी सहायक को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को बुलाकर इस विषय पर चर्चा करने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का उचित समाधान निकालकर आम नागरिकों को आवागमन में राहत प्रदान की जा सके।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा के त्वरित संज्ञान एवं सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कमेटी ने आशा जताई कि जिला प्रशासन के प्रयासों से शीघ्र ही इस समस्या का समाधान निकलेगा तथा दल्ली राजहरा, कुसुमकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन मालिकों को जम्ही टोल प्लाजा पर नियमानुसार निःशुल्क आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाना उसकी प्राथमिकता है। कांग्रेस कमेटी इस विषय पर आगे भी आवश्यक पहल करती रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में ये रहे उपस्थित –नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, कुलदीप नोन्हारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव अनूप बाम्बेश्वर, संजय सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्णा यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। Spread the lovePost navigationदल्ली- बालोद मार्ग पर टोल टैक्स माफ करो – नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने रायपुर में सौंपा ज्ञापन । बिजली करेंट से मर्डर का पुलिस ने किया सफल खुलासा – बहू और उसके प्रेमी को ADJ कोर्ट से आजीवन कारावास ।