दल्ली राजहरा मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 “स्थानीय लोगों पर अतिरिक्त भार न्यायोचित नहीं । ” :– तोरण लाल साहू 

 

दल्ली राजहरा से बालोद मुख्य मार्ग में शुरू किए गए टोल प्लाजा में नगर वासियों को टैक्स माफ किए जाने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को रायपुर स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन के माध्यम से मुख्य अभियंता को जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को दल्ली-बालोद मुख्य मार्ग में ग्राम पंचायत जम्ही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा टोल प्लाजा शुरू किया गया है जिसमें स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों में अत्यंत रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा क्षेत्र में जनसंख्या लगातार कम होती जा रही है। सुविधा व रोजगार के अभाव में लोग लगातार पलायन करते जा रहे हैं। उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा भी यहां पर लोगों को अन्य शहरों की तुलना में बेहतर तरीके से नहीं मिल पा रही है। लोगों की आय में अपेक्षा अनुरूप वृद्धि भी नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में दल्ली-बालोद मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा निर्माण कर स्थानीय लोगों पर टैक्स जैसा अतिरिक्त भार देना बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है।

 

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से राजनांदगांव टोल प्लाजा व भिलाई से राजनांदगांव जाने वाले मुख्य मार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा संचालित टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों को टोल टैक्स छूट दिया गया है ठीक उसी तर्ज पर यहां के लोगों की स्थानीय परेशानियों को ध्यान में रख, जनभावना के अनुरूप टोल प्लाजा में टोल टैक्स माफ किया जाए।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!