दल्ली राजहरा गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिटुमिन (डामर) की कीमतों में हुई असाधारण वृद्धि को देखते हुए सड़क निर्माण कार्यों के ठेकेदारों को मूल्य राहत देने के निर्णय का ठेकेदार संघ ने स्वागत किया है। इस निर्णय के लिए ठेकेदार संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

 

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने बिटुमिन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण सड़क निर्माण कार्यों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने के लिए निर्णय लिया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य वित्त पोषित सड़क निर्माण, नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों के पात्र अनुबंधों में मूल्य राहत प्रदान की जाएगी।

सरकार के निर्णय के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि में ठेकेदारों द्वारा वास्तव में क्रय एवं उपयोग किए गए बिटुमिन की मात्रा के आधार पर ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यों के लिए कुल 130.88 करोड़ रुपये की राहत बजट अनुदान के रूप में दी जाएगी। वहीं, 1 अप्रैल 2026 से पहले प्राप्त निविदाओं वाले राज्य वित्त पोषित कार्यों में 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक क्रय कर उपयोग किए गए बिटुमिन पर भी निर्धारित शर्तों के अनुसार मूल्य राहत दी जाएगी। इस मद में लगभग 70 से 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय का अनुमान है।

ठेकेदार संघ ने कहा कि बिटुमिन की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण सड़क निर्माण कार्यों की लागत बढ़ गई थी, जिससे ठेकेदारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार के इस निर्णय से ठेकेदारों को राहत मिलेगी तथा लंबित सड़क निर्माण कार्यों को गति देने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते समय आशुतोष माथुर (M/s शिरोमणि माथुर कंस्ट्रक्शन), श्री रिखब जैन (M/s R C Jain Construction), श्री मयंक उपाध्याय (उपाध्यक्ष कंस्ट्रक्शन), श्री सपन जैन (M/s S S Infra), श्री सुबिर सरकार (M/s S R Sarkar), श्री राजेन्द्र भारद्वाज (भारद्वाज कंस्ट्रक्शन) शामिल रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!