दल्ली राजहरा गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 तांदुला नदी किनारे रामघाट से 1500 नशीली गोलियां जब्त, 3 गिरफ्तार बालोद पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अंतर्राज्यीय गिरोह के ऊपर सख्त कार्रवाई की है। तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास नशीली दवाइयों की बिक्री की सूचना पर बालोद पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrosun-10 की 1500 टैबलेट, नगदी, दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया है। प्रकरण में कुल 7,15,000 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी बालोद विनय साहू के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261029-WA0003.mp4इसी क्रम में दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को थाना बालोद में पदस्थ निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर, बालोद के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहनों में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां रखकर बिक्री करने की तैयारी में हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना बालोद और ANTF बालोद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों नवीन चावला, आशीष निर्मलकर एवं किशन बहादुर उर्फ नेपाली को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrosun-10, नगदी रकम, दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों द्वारा नशीली गोलियां भुबनेश्वर ओडिशा से लाई जा रही थी। पुलिस द्वारा की गई जब्ती का विवरण निम्नानुसार है।प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrosun-10 की कुल 1500 टैबलेट, वजन लगभग 870 ग्राम, अनुमानित कीमत 6,00,000 रुपये।नगदी रकम 15,000 रुपये। मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस, पंजीयन क्रमांक CG05AU3540, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये।स्कूटी एक्टिवा, पंजीयन क्रमांक CG24W3471, अनुमानित कीमत 50,000 रुपये। मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनका विवरण एफआईआर में दर्ज है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 7,15,000 रुपये। उक्त मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0574/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपियों की भूमिका एवं जब्त सामग्री के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक धरम भूआर्य प्रभारी साइबर सेल तथा आरक्षक बनवाली साहू, संजय सोनी, चुलेंद्र कुर्रे, विपिन गुप्ता, भोप सिंग साहू, राहुल, पूरन, मिथलेश, योगेश एवं ANTF टीम की सराहनीय भूमिका रही। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं जागरूक रहें और युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें। बालोद पुलिस – सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।Spread the lovePost navigationगौरैया चौरेल में पहली बार हुआ राज्य स्तरीय बौद्ध धम्म महोत्सव, धम्म भूमि में उमड़ा हजारों उपासकों का जनसैलाब । बिटुमिन की कीमतों में वृद्धि पर राहत देने के निर्णय का ठेकेदार संघ ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर जताया आभार ।