दल्ली राजहरा

बुधवार 15 जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में उषा साहू पति नरेंद्र कुमार साहू जो अन्य पिछडा वर्ग से आती है l  जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12th + D.Ed  है l तथा वर्तमान में पं राधाकृष्णन वार्ड कं 07 दल्ली राजहरा में रहती है l पूर्व में सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्या के रूप में काम कर चुकी है l

उषा साहू वर्तमान में माँ कर्मा महिला समिति तहसील साहू संघ की मिडिया प्रभारी हैं l परिक्षेत्रिय साहू समाज टाउन शिप B के सचिव भी हैं l अन्य संगठन में विश्व हिन्दु परिषद् मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष ( जि. बालोद) हैं l भाजपा में सक्रिय सदस्य लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बूथ अध्यक्ष वार्ड नं 07 में रह चुकी हैं l

रक्तदाता संघ से जुडकर अब तक 9 बार रक्तदान कर चुकी है । बुजुर्गों को आर्थिक सहायता एवं देखभाल करने वाले संस्था को नियमित सहयोग करती है l वर्तमान मे सर्व समाज समरसता महिला समिति की सक्रिय सदस्य भी हैं l स्वयं सेवी संगठन छत्तीसगढ की सक्रिय सदस्य हैं तथा सौ से अधिक लोगों को संगठन में जोड चुकी है । नेहा महिला स्व सहायता समुह वाार्ड कं 07 की अध्यक्ष भी हैं l

उषा साहू ने कहा कि मैंने भारतीय जनता पार्टी के लिए कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है l सामाजिक कार्यकर्ता के साथ जन सेवक भी हूं l अगर मुझे पार्टी वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी के रूप में टिकट देती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि मैं पार्टी के विश्वास पर खड़ा उतरूंगी l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!