दल्ली राजहरा

शुक्रवार 14 फरवरी 2025

भोज राम साहू 9893 765541

 

दल्ली राजहरा में ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र शाखा दल्ली राजहरा की ओर से 8 फरवरी 2025 को रामकृष्ण केयर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल रायपुर के पांच विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम दल्ली राजहरा के सिटीजन क्लब में मेडिकल जांच शिविर का आयोजन की गई थी l

 

जिसमें डॉक्टर कासिम खान ( मेडिसिन ) डॉक्टर शुभाही नकवी ( स्त्री रोग विशेषज्ञ ) डाक्टर शुभम कुमार(हड्डी रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर संतोष चावला ( गैस्ट्रोलॉजिस्ट) डॉक्टर सावन ( हृदय रोग विशेषज्ञ ) के द्वारा सेवाएं दी गई l यह शिविर आईओसी राजहरा खदान समूह के अंतर्गत सभी अधिकारी वर्ग एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित की गई थी l

शिविर में विपिन कुमार गिरी (कार्यपालक निदेशक) भिलाई इस्पात संयंत्र आर बी गहरवार ( मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) नरेंद्र कुमार बनछोर (सेफी अध्यक्ष ) एवं नीतेश कुमार छतरी ( उपाध्यक्ष खदान बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन ) के द्वारा सभी डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया l उसके उपरांत शिविर का शुभारंभ किया गया l शिविर में ऑफिसर्स एसोसिएशन के 60 से अधिक सदस्यों ने लाभ उठाया l मेडिकल जांच शिविर का आयोजन ऑफिसर्स एसोसिएशन दल्ली राजहरा के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है l इस अवसर पी. सिरपुरकर, पंकज कुमार , व्ही जी देवांगन , परविंदर सिंह, अंकुर मिश्रा , अखिलेश मिश्रा , तुषार सिंह , जेपी शर्मा , अमित कुमार सिन्हा , समीर कुमार चौबे राम कापरे, राकेश सिंह एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!