पोंड़ी-मुंगेली सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे मंत्री, विधायक

कवर्धा- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए में पोंड़ी- पंडरिया-मुंगेली सड़क निर्माण कार्य का कवर्धा विधायक व मंत्री एवं पंडरिया विधायक आज भूमिपूजन कर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उक्त सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 21 अप्रैल 2022 को रायपुर में किया जा चुका है।

सांसद पांडेय ने बताया कि उनकी मांग व परिश्रम से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए में पोंड़ी- पंडरिया-मुंगेली का उन्नयन परियोजना के लिए करीब एक वर्ष पूर्व 351.19 करोड़ की स्वीकृति दी थी। इसके तहत उक्त मार्ग में चार बायपास के साथ दो लेन मय पेव्ड शोल्डर का निर्माण कार्य होना है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नही होने की बात कही है। इससे स्पष्ट होता है कि मंत्री व विधायक झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जो कि निंदनीय है। हम इसका विरोध करते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार पहले से बने सड़कों की मरम्मत नही करा पा रही है। सड़कों के गड्ढों को भर नही पा रही है। नए सड़क निर्माण कराना तो दूर की बात है। वैसे भी ये पहली बार नही है कि राज्य सरकार व इनके मंत्री, विधायक केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना बताकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक अपनी पीठ थपथपाते हैं। लेकिन जनता सब समझ रही है बीते 4 वर्षों में इन्होंने कितने सड़क पुल पुलिया का निर्माण किया है

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!