दल्ली राजहरा

गुरुवार 20 मार्च 2025

भोजराम साहू 9893765541

???? कार्यक्रम विशेष????

➡️ दल्ली राजहरा में 30 एवं 31 मार्च को भारतीय नववर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है|
➡️ भारतीय नववर्ष का उत्सव 30 मार्च को 100 स्थानों में संध्या ठीक 7:00 बजे भारत माता की सामूहिक आरती का आयोजन होगा l

 

➡️ 31 मार्च को भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में दोपहर 3:00 शिव संस्कार धाम से मोटर साइकिल शोभायात्रा निकाली जाएगी l
➡️ भारतीय नव वर्ष पर श्रीराम मंदिर के पास भव्य कार्यक्रम का आयोजन
➡️ 1001 दीपों के साथ भारतमाता की दिव्य ,भव्य आरती होगी l
➡️ भारतीय नव वर्ष के प्रमुख एवं प्रखर वक्ता आदरणीय गौतम खट्टर ( दिल्ली ) का उद्बोधन एवं स्वयंसेवकों का होगा सम्मान l
➡️ रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सुप्रसिद्ध लोक गायक राजेश कश्यप जगराता ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी भजनों का मनमोहक प्रस्तुति l

सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा के संगठन सचिव कृष्णा साहू ने बताया कि इस भारतीय नव वर्ष विक्रम सम्वत. 2082 को धूमधाम से मनाने के लिए सर्व समाज समरसता समिति की ओर से दल्ली राजहरा में 30 एवं 31 मार्च को विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l

नव वर्ष आयोजन के संबंध में कल 19 मार्च अपराह्न 2:30 बजे नगरपालिका परिषद सभाकक्ष में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्तागणों के साथ सर्व समाज समरसता समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई l

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनधियों ने भारतीय नववर्ष को मिलजुल कर जोर शोर से मनाया जाने के लिये सहमति दी है l

 

 

आगे कृष्णा साहू ने बताया कि भारतीय नववर्ष का आयोजन 30 एवं 31 मार्च तक दो दिवसीय होगा l
 प्रथम दिवस 30 मार्च को चिखलाकसा और दल्ली राजहरा नगर के लगभग 100 स्थानों पर संध्या ठीक 7 बजे भारत माता की सामूहिक आरती तथा लगभग सवा लाख दीपो के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जहाँ सभी नगरवासी नगर और परिवार की सुख शांति और सौहार्द्र के लिए अपने घर से 5 दीपक के साथ आरती मे सम्मिलित होने बाद मिलकर दीपोत्सव मनाएंगे | द्वितीय दिवस 31 मार्च को मुख्य आयोजन होगा जो इस प्रकार है :-
दोपहर 3 बजे से शिव संस्कार धाम से मुख्य वक्ता श्री गौतम खट्टर के साथ विशाल मोटर साइकिल यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी l
संध्या 6: बजे कार्यक्रम स्थल राम मंदिर के सामने 1001 दीपो के साथ भारतमाता की सामूहिक आरती होंगी |
रात्रि 7 बजे अतिथि स्वागत तथा उद्बोधन व स्वयं सेवको का सम्मान किया जायेगा। संध्या 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुप्रसिद्ध लोक गायक राजेश कश्यप जगराता ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी भजनो की मनमोहक प्रस्तुति..दी जाएगी।

 

भारतीय नववर्ष के प्रमुख एवं प्रखर वक्ता ,सुप्रसिद्द यू ट्यूबर, सनातन मर्मज्ञ परम आदरणीय श्री गौतम खट्टर दिल्ली होंगे ।कल के बैठक में सर्व समाज समरसता समिति के पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों मे तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज दुबे उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवंसभी वार्डों के पार्षद गण , पत्रकार साथीगण तथा समाजसेवी गण उपस्थित रहे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!