1. कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 15 लोग, अनिल सिंह ने भाजपा की गमछा पहना कर किया स्वागत ।

कवर्धा । अनिल सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के हाथ के साथ कोई हाथ नहीं मिलाना चाहता, क्योंकि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है।छत्तीसगढ़ में हुए अब तक के ऐतिहासिक घोटाले कांग्रेस की सरकार ने की है। जिन घपलों-घोटालों ने छत्तीसगढ़ को खोखला किया है। इसीलिए भारत की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार कर भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाकर केन्द्र में सत्ता सौंपी है। 2014 में केन्द्र की सत्ता संभालने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को घोटालों से मुक्त करते हुए भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी फ्लाप होगा। भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हीं को देश की कमान सौपेंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ऐसे नेता हैं, जो भविष्य को समझते हैं। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में के तहत लोगो मे जागरूकता पैदा हुए,और कवर्धा जिला के मंडल पिपरिया अंतर्गत कान्हाभैरा के ग्रामीण नेताओ से गमछा पहने।
इन्ही बातों और रीति नीति से
आकर्षक हो कर 15 लोग कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा और अब भाजपा के साथ चलने की बात कही गई, भाजपा की कार्य योजना से प्रसन्न होकर अजय निर्मलकर, गुनागर चंद्रवंशी, सुदर्शन चंद्रवंशी,मुकेश चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, सुनील निर्मलकर, जीतू चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, राजकुमार चंद्रवंशी, संजू निर्मलकर, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, राम जी राजपूत सभी लोग भाजपा में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल जिलाउपाध्यक्ष भाजपा, भावना बोहरा जिला पंचायत सदस्य, शिवनाथ वर्मा उपाध्यक्ष जिक भाजपा ,शिवकुमार चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष, दिनेश चंद्रवंशी मंडल उपाध्यक्ष, मुनी राम, मुरली राम चंद्रवंशी, खेमराज साहू, डॉ शिवहरे मंत्री, रतन चंद्रवंशी, गंगोत्री बाई सरपंच व भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!