दल्ली राजहराशुक्रवार 4 अप्रैल 2025भोजराम साहू 9893765541 नगर के विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दल्ली राजहरा नगर की जनता की ओर से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और नगर विकास के लिए शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।तोरण लाल साहू ने डॉ. सिंह को नगर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि दल्ली राजहरा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति, पट्टा वितरण, शिक्षा एवं रोजगार के विस्तार जैसी प्राथमिक आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग रखी।इसके अलावा उन्होंने नगर में चल रहे अधूरे निर्माण कार्यों एवं लंबित मामलों की भी जानकारी दी और इन्हें जल्द पूर्ण कराने के लिए आवश्यक बजट एवं प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा की। अध्यक्ष तोरण साहू ने बताया कि नागरिकों को इन समस्याओं का लंबे समय से सामना करना पड़ रहा है और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इन कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि नगर की सभी जनहितकारी मांगों पर यथासंभव त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा के विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और राज्य शासन व प्रशासन से समन्वय कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।ज्ञात हो कि अध्यक्ष बनने के बाद तोरण लाल साहू की यह पहल नगर के नागरिकों में सकारात्मक संदेश दे रही है। लोगों को उम्मीद है कि इस सक्रिय प्रयास से नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री राजेश दसोड़, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद संजीव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडे,राजू कुकरेजा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दादू गुप्ता, और पूर्व एल्डरमैन सुरेंद्र बेहरा उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationचिखलाकसा प्राथमिक शाला में नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजू रावटे ने कराया नेवता भोज l “फोर्क लिफ्ट मशीन को नवजीवन देना राजहरा ई एम एम गैरेज का बेहतरीन कार्य l ” :– आर .बी. गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह l