दल्ली राजहरा

शुक्रवार 4 अप्रैल 2025

भोज राम साहू 9893765541

विगत चार वर्षों से बंद पड़ी फोर्कलिफ्ट मशीन को ई एम एम गैरेज राजहरा में अथक प्रयास से पुर्नजीवित किया गया l जिसका विधिवत उद्घाटन आर बी गहरवार ( मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) के कर कमलों द्वारा, जयप्रकाश (जीएम कम एजेंट राजहरा), बिपीन (जीएम), श्री साहू (जीएम), यस. के .बास्के (जीएम), इम्यूनुअल रॉय (जीएम), राकेश सिंह (डीजीएम), अजय कुमार चतुर्वेदी (एजीएम), आदर्श श्रीवास्तव (एजीएम), शैलेन्द्र कुमार व्यास (एजीएम), केरकेट्टा (सीनियर मैनेजर), आशाराम ठाकुर (डिप्टी मैनेजर) सियाराम ध्रुव (डिप्टी मैनेजर), बी के मिश्रा , सौरभ सिंह मारे वेंकटेश (बीई एमएल) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 आर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक (राजहरा खदान समूह ) ने इस बेहतरीन जिम्मेदार पूर्ण कार्य के लिए आदर्श श्रीवास्तव एजीएम क्यूई को, उनके पूरे अधिकारी कर्मचारी को बधाई दी l इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की और पूरे यांत्रिकी समूह का हौसला बढ़ाया।

 

आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि फोर्क -लिफ्ट मशीन एक बहुपयोगी मशीन हैं, जिसे सरलता से कोई भी प्रचालित कर सकता है l इस के द्वारा भरे आयल कन्टेनर, को शिफ्ट करना ,बैटरी डम्पर में चढ़ाना, सामान गाड़ी में चढ़ाना व उतारना, हल्के स्क्रेप आदि इधर-उधर रखने के कार्य में भी उपयोगी है।

उपरोक्त वर्णित मशीन के पुनरोद्धार के लिए आदर्श श्रीवास्तव एजीएम (क्यूई ) आरएमएम के कुशल नेतृत्व व श्रेष्ठ मार्गदर्शन में यांत्रिकी अनुरक्षण राजहरा के दक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा पिछले कुछ माह से अथक प्रयास किया गया l जिसमें गोविन्द राम नेताम , ज्ञानेंद्र सिंह डी के हरदहा , झुमुक लाल श्रीमाली , बंजारे जी, विनोद कुमार मुकेश कुमार , कोमल दुर्जन, रमाकांत , छगन , शंकर लाल , रात्रे जी, मिलिंद कुमार, डामन लाल, गंगाधर व भण्डारी जी (बीई एमएल), एवं अशोक , हिरा , निर्भय , भुखऊ , नीलकमल का अमूल्य सहयोग रहा। उपरोक्त पुनरोद्धार कार्य में डिप्टी मैनेजर मे के’ मेंण्टेनेस आशाराम ठाकुर का भरपूर सहयोग व विशेष योगदान रहा l बीके मिश्रा (जूनियर मैनेजर, सौरभ (एमटीटी) का भी अमूल्य योगदान रहा।

 आदर्श श्रीवास्तव (एजीएम) क्यूई, ने प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए बेहतरीन टीमवर्क कार्य के लिए समस्त ईएमएम गैरेज राजहरा केअधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को बहुत धन्यवाद दिया l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!