दुर्ग,, सुबोध तिवारी

गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही मंत्री जी ने इस मौके पर शहीद के परिवारजनों का किया सम्मान।
समारोह में संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

पद्मश्री ऊषा बारले का हुआ सम्मान

इस मौके पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पद्मश्री सम्मान से दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाने वाली पंडवानी गायिका ऊषा बारले का सम्मान भी किया। ऊषा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में कर चुकी हैं।

कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर

इस अवसर पर कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नगर निगम की झांकी रही और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही। कृषि विभाग की झांकी में अंतरराष्ट्रीय पोषक वर्ष के रूप में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने एवं जिले में गोधन न्याय योजना को दिखाने वाली झांकी दर्शाई गई थी। नगर निगम की झांकी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनाए मितान योजना आदि योजनाएं दिखाई गई थीं। वन विभाग की झांकी में जिले में आने वाले रेड क्रेस्टेड पोचार्ड जैसे पक्षियों को दिखाया गया। साथ ही मुख्यमंत्री वन संपदा योजना की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान आदिवासी विकास विभाग के स्कूल को द्वितीय स्थान डीपीएस को तथा तीसरा स्थान महावीर जैन स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार तिलक स्कूल और वैशाली नगर स्कूल को मिला।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!