दल्ली राजहरा

शुक्रवार 23 मई 2025

भोजराम साहू 9893765541

आदिवासी विकासखंड डौण्डी के आदिवासी बालिकाओं ने लगायी छलांग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली के 4 बालिकाओं का चयन फुटबाल खेल अकादमी रायपुर के लिए हुआ। रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव व शिक्षक चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि फुटबाल अकादमी रायपुर के लिए मोटर एबिलिटी एवं कौशल परीक्षण का आयोजन 21अप्रैल से 23अप्रैल 2025 तक किया गया था। इस चयन ट्रायल मे चिखली बालोद की 6 बालिकाओं ने अपने कौशल परीक्षण व मोटर एबिलिटी परीक्षण में अपनी भागीदारी दिखाई। बच्चियां टामिन साहू व्यायाम शिक्षिका के दिशानिर्देश पर तैयारी किये और पहले ही प्रयास में 4 बच्चियों कु प्राची पोर्ते, श्वेता, कशिश उसेंडी, वंदिता ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुए। जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष बालोद सौरभ लुनिया ने भी इन बच्चों की सफलता पर बधाई देते कहा कि छोटे से गांव में फुटबाल के प्रति प्रेम देखने को मिल रहा है और ऐसे संस्था को हम सभी को सहयोग करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक बच्चे खेलकर हमारे जिले राज्य व देश का नाम रौशन कर सके।

सौरभ लुनिया ने क्लब के कोच चन्द्रशेखर पवार की तारीफ करते हुए कहा कि इनके प्रयास से बच्चे गांव से निकलकर राजधानी पहुंच गये। लुनिया जी ने आगे बताया कि ये सभी बच्चे अकादमी में रहकर फुटबाल की बारीकियां सीखेंगे सभी प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेंगे ,साथ ही साथ पढ़ाई भी करेंगे, अकादमी में प्रतिवर्ष खेल सामग्री के साथ रहना खाना निःशुल्क रहेगा, जिसका पुरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। क्लब के कोच चन्द्रशेखर पवार ने सभी सहयोग करने वाले को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से इन बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल रही है। बच्चे कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसका परिणाम सामने है।

   विशेष रूप से धन्यवाद बीएसपी प्रबंधन दल्लीराजहरा , जिला खेल अधिकारी बालोद खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डीईओ बालोद, किशोर मेहरा खेल अधिकारी शिक्षा विभाग, सपन जेना जी, संस्था प्राचार्य विनीता सैनी, रम्हाऊ राम सरपंच ग्राम पंचायत चिखली, रामाधार साहु , चन्द्रकला साहू, राष्ट्रपाल पंच, बीएसओ मंजुला यदु, जगप्रीत सिंह संधू, संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व माता पिता ने बधाई दिए हैं।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!