दल्ली राजहरा

गुरुवार 5 जून 2025

भोज राम साहू 9893765541

शिक्षा जगत के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्णय स्वागतेय है युक्तियुक्त करण शिक्षा जगत के लिये बहुत ही अच्छा पहल है पूर्व में सन 2008 में सभी स्कूलों में आपके अनुसार युक्ति युक्तकरण हुआ था। चूंकि सेटअप के अनुसार युक्ति युक्तकरण बहुत ही जरूरी हो गया था माननीय मुख्यमंत्री जी नेसभी स्कूलों का विभागीय सर्वे कराया जिसमें पिछले कांग्रेस सरकार में बहुत सारे शिक्षक अपने-अपने पहुंच से मनमानी ढंग से पदस्थापना हुआ है । उसे बदलते हुए सभी स्कूलों में माप के अनुसार शिक्षक हो सभी स्कूलों में बराबर टीचर हो एवं अच्छी पढ़ाई हो गुणवत्ता के अनुसार टीचर सभी स्कूलों में हो जिससे अच्छी पढ़ाई हो तथा स्कूलों का परिणाम भी अच्छा आये। सोच विचार कर हमारी सरकार ने बहुत ही अच्छा पहल किया है जिन स्कूलों में शिक्षक कम है वहाँ अन्य जगह में कार्यरत टीचर को ट्रांसफर कर पदस्थ कर जिससे टीचर मन से अच्छी लगन से बच्चे को पढ़ायेगें। जिससे शिक्षा के स्तर में बहुत ही सुधार होगा ।

 

इस सेटअप सेजहों शिक्षा की कमी है उन स्कूलों में शिक्षक की भर्ती किया जायेगा इस निर्णय से शिक्षकों को कोई परेशानी नहीं होंगी। विपक्ष का काम ही विरोध करना है। इस निर्णय से शिक्षक को कोई असुविधा नही होगी। हमारी सरकार हमेंशा कर्मचारियों के लिये सुरक्षा का काम किया है। जल्द ही प्रमोशन एवं समय-समय पर वेतन, डी.ए. देने की बात कही है। इस निर्णय से राज्य के स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी छ०ग० में शिक्षा का स्तर नई बुलन्दी देने वाला निर्णय है। युक्तिकरण से शिक्षक को कई लाभ है समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं भर्ती लिया गया है स्कूलों का मरम्मत निर्माण, बच्चों के लिये पुस्तकालय का निर्माण, शिक्षकों की जवाबदेही तय किया। यह छात्रों के हित में बहुत अच्छा निर्णय है ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!