दल्ली राजहरा

शुक्रवार 6 जून 2025

भोज राम साहू 9893 765541

                      ????विशेष????

➡️ राजहरा रेल्वे प्रीमियर लीग सीजन -1 का रंगारग उद्घाटन
➡️ क्रिकेट लीग में 8 टीम ले रहे हैं भाग।
➡️ उद्धाटन मैच के रोमांचक मुकाबले में सन्नी स्टार ने ज्योति वारियर्स को हराया।
➡️ सन्नी भाटिया बने मेन ऑफ द मैच।

 

             ➡️???? समाचार????⬅️

रेलवे इंस्टिट्यूट द्वारा के द्वारा आयोजित राजहरा रेलवे प्रीमियर लीग सीजन 1 रंगारंग शुभारंभ रेलवे ग्राउंड में किया गया। उद्धघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी थेl
विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद विशाल मोटवानी, चेम्बर ऑफ कामर्स मंत्री स्वाधीन जैन,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष शेखर गुप्ता,
राजहरा व्यापारी संघ उपाध्यक्ष अशोक लोहिया, पार्षद टी. ज्योति,सीनियर इंजीनियर के.हरीश राव, समाजसेवी क्रांति जैन,सुजीत झा पूर्व क्रिकेटर प्रवीण शर्मा एवं रूपलाल साहू थे। मंच संचालन एडवर्ड स्टीफन एवं बसंत कुमार ने किया।
आभार टी रमना राव ने किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अथिति नपा अध्यक्ष तोरणलाल साहू,राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी व आयोजन के संरक्षक विशाल मोटवानी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष शेखर गुप्ता के गेंदबाजी के बल्लेबाजी कर किया। इस दौरान समर कैंप ने शामिल बच्चों ने डांस परफॉमेंस कर रंगारग प्रस्तुति दी।
पहले दिन बुधवार को पहला मैच ज्योति वारियर्स और सन्नी स्टार के मध्य खेला गया। ज्योति वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 74 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए सन्नी स्टार में पारी के अंतिम ओवर में कप्तान सन्नी भाटिया ने छक्का मारकर टीम को विजय बनाया। सन्नी भाटिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!