दल्ली राजहराशुक्रवार 6 जून 2025भोज राम साहू 9893 765541विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिव संस्कार धाम महिला सेवा समिति के महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। इस विशेष आयोजन में समिति की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार तथा औषधीय पौधों का रोपण किया।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को अपनी ज़िम्मेदारी बताया और सभी से अधिक पेड़ लगाने की बात कहं “एक वृक्ष सौ पुत्र समान है। पर्यावरण दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवनभर हरियाली और स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक होना चाहिए।”कार्यक्रम के अंत में शिव संस्कार धाम महिला सेवा समिति द्वारा सभी को वृक्षों की देखभाल और संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शिव संस्कार धाम में यह आयोजन नारी शक्ति की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और योगदान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।Spread the lovePost navigationराजहरा रेल्वे प्रीमियर लीग सीजन -1 का उद्घाटन, सन्नी स्टार जीते , मैन आफ द मैच बने सन्नी भाटिया ! गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में गायत्री जयंती गंगा दशहरा एवं परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण पर हुए विभिन्न आयोजन l