दल्ली राजहरा

मंगलवार 24 जून 2025

भोज राम साहू 9893765541

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव 2025-26 का अयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कुआगोंदी , शास पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआंगोंदी द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय सभागार में मनाया गया। शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा पहली , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा छठवीं तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी के नव प्रवेशी विद्यार्थीयों को तिलक लगाकर मिठाई बांटी गई एवं उन्हें गणवेश वितरण करके उनका स्वागत किया गया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंगोंदी की शिक्षिका श्रीमती शिल्पी राय ने विद्यार्थियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया। इन विद्यार्थियों को वृक्ष मित्र की उपाधि देकर ,पौधों को विद्यालय परिसर में लगाया गया एवं उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई। इस प्रकार श्रीमती शिल्पी राय ने अपने शत वृक्षम अभियान की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव से किया तथा वहां उपस्थित सभी अतिथियों,शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों से यह आग्रह किया गया कि वे किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत पेड़ लगाकर करें। इससे भावी पीढ़ी को सकारात्मक व्यवहार एवं समाज के हित का संरक्षण करने की प्रेरणा मिलेगी।इस प्रकार की पहल से इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक , अतिथि ,विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की एवं श्रीमती शिल्पी राय को शत वृक्षम अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा जल संरक्षण तथा नशा मुक्ति का शपथ लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्री एस खोबरागड़े जी कर रहे थे

मुख्य अतिथि श्री नागवंशी जी, श्री लालू राम साहू , श्री छगन लाल यदु, श्री देलू राम पटेल, गणमान्य नागरिक श्रीमती ईश्वरी साहू , फरीदा बेगम आदि उपस्थित होकर सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!