दल्ली राजहरा

मंगलवर 24 जून 2025

भोज राम साहू 9893765541

 छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक देवलाल ठाकुर का जन्मदिन भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। यह अवसर केवल एक जन्मदिन का नहीं, बल्कि एक जनप्रिय नेता के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक बन गया।

 

सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए थे। बंगली क्लब में कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकुर की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदेश सिंह,महेश पांडेय, राजू कुकरेजा,महेंद्र सिंह, संजय बैस, समस्त भाजपा पार्षदगण,राजहरा व्यपारी संघ, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बोलते हुए कई वक्ताओं ने श्री देवलाल ठाकुर के राजनीतिक जीवन, उनके योगदान एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी न केवल संगठन के मजबूत स्तंभ हैं, बल्कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत भी हैं।

समारोह में श्री ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वे हमेशा जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहेंगे।

इस अवसर ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि देवलाल ठाकुर न केवल एक राजनीतिक प्रतिनिधि हैं, बल्कि जनता के दिलों में बसने वाले एक सच्चे जननेता हैं।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!