छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
“साथी मिलेट्स – कैफे” की कार्यशाला नगर पालिका दल्ली राजहरा में हुई संपन्न l

दल्ली राजहरा सोमवार 21 जुलाई 2025 भोजराम साहू 9893 765541
Day-Nulm द्वारा साथी परियोजना अंतर्गत साथी बाजार एवं साथी मिलेट्स की स्थापना की स्थापना हेतु नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर के आतिथत्य में 21 जुलाई को नगर पालिका दल्ली राजहरा के सभागार कक्ष में मिलेट्स साथी योजना के स्टेट हेड अनुराग लाल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं सिटी मिशन मैनेजर केतन नायक द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया हैl

कार्यशाला में साथी मिलेटस आधारित उत्पाद जैसे इटली,डोसा,समोसा, पनीर चिल्ली, भेल,दाल बड़ा, पापड़,चार्ट, पानीपुरी, छोले तवा पुलाव,राजमा चावल, आलू पराठा,पोहा इत्यादि व्यंजनों की विस्तृत जानकारी दी गई हैl






