दल्ली राजहरा

बुधवार 30 अप्रैल 2025

भोज राम साहू 9893765541

????राष्ट्रीय प्रतियोगिता????

➡️ देशभर से 2500 व जिले के एकमात्र खिलाड़ी ने लिया था हिस्सा

 ➡️”एथलेटिक्स जग प्रसाद ने मैराथन में द्वितीय स्थान सहित जीते चार मेडल “
➡️ वेटनर फेडरेशन ऑफ इंडिया के 44 वाँ राष्ट्रीय वेटनर एथलेटिक्स प्रतियोगिता चामुंडी विहार स्टेडियम मैसूर (कर्नाटक)में आयोजित हुआ।

         ➡️ ????समाचार ????⬅️

राज्य वेटरनरी एथलेटिक्स छ.ग.के महासचिव नबी मोहम्मद के नेतृत्व में 42 खिलाड़ियों ने मैसूर में भाग लिया l जिसमें बालोद जिला के वि.खं. डौंडी के शा.उ.मा.वि.कोटागांव में पदस्थ व्याख्याता राष्ट्रीय एवं फुल मैराथन धावक श्री जग प्रसाद वर्मा दल्ली राजहरा निवासी ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में इसने 5 कि.मी. दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल,10 कि.मी.दौड़ एवं 5 कि. मी.पैदल चाल में दो ब्रांज मेडल प्राप्त किया। साथ ही 27 अप्रैल को आयोजित रांची हाफ मैराथन 21 कि.मी.को 1 घंटे 50 मिनट का समय लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर इन्हें ₹10000 की पुरस्कार राशि एवं मैडल से सम्मानित भी किया गया । 57 वर्ष की इस ढलती उम्र की पड़ाव में एवं विगत 5 वर्ष के न्यूनतम समय के रनिंग अभ्यास से छै: राष्ट्रीय पदक दो फुल मैराथन आठ हाफ मैराथन सहित कुल 20 मेडल प्राप्त कर लिए हैं ।
श्री वर्मा ने इस उपलब्धि का रहस्य अपने आहार में परिवर्तन कर केवल कच्चा फल पत्तियां का रस जूस का सेवन और मेडिटेशन को बताया इसने शरीर दान, नेत्रदान घोषणा ,वृक्षारोपण, जनसंख्या नियंत्रण क्षेत्र में भी प्रेरणास्पद कार्य किए हैं ।
रनिंग अभ्यास को नियमित बनाए रखने के लिए 12 किलोमीटर दूर अध्यापन करने अपने शाला ग्राम दौड़ते हुए जाते रहते हैं । श्री जग प्रसाद वर्मा के इस उपलब्धि पर जिले के सभी शिक्षक साथियों खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!