दल्ली राजहरा मंगलवार 23 सितंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान व छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे के मार्गदर्शन एवं सीएमओ भूपेंद्र वार्डेकर के निर्देशन में ग्रीन क्लीन उत्सव – एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत एस एल आर एम एवं गौठान वार्ड क्रमांक 13 मे पौधा रोपण किया गया। भारत सरकार द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म तिथि पर श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाए जाने के परिपेक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव के प्रसंग पर अभियान का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, जिला कार्यक्रम संयोजक विक्रांत साहू,एन यू एल एम के सामुदायिक संगठक उमेश्वरी नेताम,साहियका लक्ष्मी सिन्हा, राष्ट्रीय शहरी आजीवि का मिशन के महिला समूह के समस्त पदाधिकारीगण व महिला सदस्य, नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण स्वच्छता दीदी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationअरविंद योगी (मुख्य नगर पंचायत अधिकारी चिखलाकसा ) ने रजत जयंती के अवसर पर आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ l अनिला भेड़िया ( विधायिका डौंडी लोहारा ) के पहल पर हुआ FIR , जालसाझों ने गरीब आदिवासी किसानों को बैंक लोन दिलाकर राशि का किया था फर्जी तरीके से आहरण l