छत्तीसगढ़

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण से मुलाकात

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सराहना

नई दिल्ली l भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की सराहना की साथ ही आने वाले दिनों में लगातार कार्यक्रमों से सक्रियता बनाकर प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही गौरतलब है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने गत दिनों मुलाकात की इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की जानकारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण को दी श्री वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव तक लगातार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों की भी जानकारी विस्तृत रूप से दी गई

News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!