दल्ली राजहरा सोमवार 3 नवंबर 2025 भोजराम साहू 9893765541https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251103-WA0007.mp4 दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर दो आजाद नगर वार्ड के गणेश चौक के शांति नगर क्षेत्र में जीवन लाल साहू के घर के पास मोटर 2 दिन से बंद हो गया था । इस बोर से क्षेत्र के लगभग 150 घर के लोगों को पानी मिलता है । पार्षद ने वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका के जलप्रदाय विभाग को इसकी जानकारी दी । विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सुधार कार्य चालू किया गया ।पाइप निकालते ही पता चला की मोटर बोर के अंदर गिर चुका है । जिसमें तत्काल सुधार करना मुश्किल है । 2 दिन की पानी की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले वासियों के लिए यह बात तकलीफ देय थी । कर्मचारियों के द्वारा भी अगले दिन कार्य करने की बात कह रहे थे क्योंकि शाम हो गया था । इसके लिए पार्षद श्रीमती पूनम सोरी एवं जन सेवक मोनू जायसवाल ने बहुत मेहनत के उपरांत नगर पालिका परिषद से किसी तरह 5 एचपी का मोटर की व्यवस्था कर मोहल्ले वासियों को पानी की व्यवस्था की । बोर में मोटर फिट करते तक रात हो गया था ।पार्षद पति सोमेश जायसवाल के प्रयास के कारण वार्ड वासियों को पानी मिल पाया जिसके लिए वार्ड वासियों ने पार्षद एवं सोमेश जायसवाल की तारीफ की । साथी उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू उपाध्यक्ष मनोज दुबे एवं जलप्रदाय विभाग के कर्मचारियों को भी सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ।Spread the lovePost navigationअवैध शराब बिक्री पर नए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कसा लगाम 100 नग शराब के शीशी सहित आरोपी गिरफ्तार । राज्य उत्सव के रजत जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद में हो रहा है भव्य आयोजन..!