दल्ली राजहरा शनिवार 22 नवम्बर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

श्री राम जानकी सेवा समिति कुसुमकसा के द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन सम्राट कामता प्रसाद शरण जय गुरुदेव संकीर्तन मानस परिवार कूड़े दादर का श्री राम कथा एवं भजन संध्या का भक्ति मय आयोजन कल रविवार 23 नवंबर 2025 को रात्रि 8:00 बजे से कोठारी मैदान कुसुम कसा जिला बालोद में रखा गया है l आपको बता दें कि कामता प्रसाद शरण हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी के सु प्रसिद्ध कथा वाचक है जिनका यूट्यूब आदि में लाखों प्रशासक इनके कथा का आनंद लेते हैं ।

श्री राम जानकी सेवा समिति धर्म के क्षेत्र हो या में समाज सेवा के क्षेत्र हो सदैव अग्रणी भूमिका निभाते है । वे किसी गरीब की बेटी की शादी हो या जरूरत मंद लोगों का इलाज हो समिति सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते है । 

राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन ने आग्रह किए है हमारे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक कामता प्रसाद शरण जी के इस भक्ति मय आयोजन में सह परिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
मुख्य अतिथि होंगे यज्ञ शर्मा ,देवलाल ठाकुर , श्रीमती अनिला भेड़िया ,वरिष्ठ अतिथि होंगे मुकेश कौड़ों मिथिलेश निरोटी अमित
कुकरेजा विशेष अतिथि होंगे । अनिल सुथार ,आत्माराम चूरेंद्र आयोजक समिति की ओर से मंजू बैस,संतोष जैन एवं वेद बाई पिस्दा ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस भक्ति मय आयोजन में सह_ परिवार उपस्थित होकर आनंद लेने की अपील की है ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!