दल्ली राजहरा बुधवार 03 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 

➡️????????थाना अर्जुन्दा ग्राम अर्जुन्दा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा।????????⬅️

आरोपी के द्वारा  मृतक के गले में चमड़े के बेल्ट से कसकर की गई थी हत्या ।

????हत्या का आरोपी पवन कुमार कंवर को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

????घटना के बाद से पुलिस द्वारा लगातार गांव में कैंप किया गया। 
????सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपी का सुराग।

       ➡️????????समाचार????????⬅️

 

         दिनांक 30.11.2025 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम अर्जुन्दा दिवान अंडा दुकान के बाजू अर्जुन्दा में दूर्गेश देवांगन की लाश मृत अवस्था में पड़ी है । सूचना पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर थाना अर्जुन्दा व साइबर सेल की टीम घटना स्थल हेतु रवाना हुए ।मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात पुलिस डॉग स्क्वॉड एवं एफ.एस.एल. वैज्ञानिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुुंचे। सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना अर्जुन्दा में मर्ग कायम कर प्रकरण में अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

 

   
  घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर, एसडीओपी गुण्डरेदही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा व सायबर सेल की विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम को विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन पिता संतोष देवांगन अर्जुन्दा जो लवली बिरयानी सेन्टर का संचालक का बेटा था जो अपने स्कूल का दोस्त पवन कुमार कंवर (उम्र 27 वर्ष ) पिता अग्र कुमार ग्राम तेलीटोला थाना सुरेगांव जिला बालोद के साथ आकर बिरयानी खाने के लिये बाहर फर्स से बने चबुतरा में बैठा था । दोनो के बीच शराब पिलाने की बात को लेकर आपस मेें बहस हुवा और पवन कुमार कंवर के द्वारा अपने पास रखे चमड़े के बेल्ट से दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन को गला में फंसाकर गला कस देने से मृत्यु हो गया । उसके बाद मृतक दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन को फर्स में बने बैठने वाले पत्थर पर सुलाकर आरोपी पवन कुमार कंवर चुपचाप बिरयानी लिखा हुआ ठिहा में जा कर सो गया
प्रकरण में स्थानीय सूचना एवं सीसी टीव्ही फुटैज के आधार पर बिरयानी सेंटर में आने जाने वाले व्यक्ति की पहचान कर एवं मृतक से बैठे हुऐ व्यक्ति की पहचान कर सभी से पुछताछ करने से यह ज्ञात हुआ कि आरोपी पवन कुमार कंवर के द्वारा मृतक दादू उर्फ दूर्गेश देवांगन का हत्या करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 03.12.2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। 

       उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी अर्जुन्दा उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भूआर्य, सउनि हुसैन ठाकुर, प्र.आर. कोमलाल सोनबोइर, प्र.आर.विवेक शाही, आरक्षक पंकज तारम,भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी, आकाश दुबे,पूरन प्रसाद, मिथलेश यादव, योगेश पटेल, गुलझारी साहू, का विशेष योगदान रहा।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!