दल्ली राजहरा गुरुवार 11 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो की भिलाई में आयोजित है । बालोद जिला बॉक्सिंग संघ के मनमानी के चलते दल्ली राजहरा के गांधी चौक निवासी शुभम निषाद का बालोद जिला से चयन नहीं किया गया है।  जिला बॉक्सिंग संघ के द्वारा बिना चयन प्रतियोगिता आयोजित किए अपनेेेेेे पसंद के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए भेज दिए हैं।

➡️????????क्या है मामला विस्तार से जाने????????⬅️

 शुभम कुमार निषाद पिता चोवा राम निषाद वार्ड क्रमांक 20 गाँधी चौक दल्ली राजहरा जिला बालोद निवासी है । उन्होंने जिला बालोद बॉक्सिंग संघ पर गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि भिलाई में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता ही नहीं हुआ है । आयोजकों के द्वारा बिना चयन प्रतियोगिता किए अपने पसंद के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलने के लिए भेज दिया गया है । 
 मैं बालोद जिला के बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करता हु तथा बालोद जिला एमेच्योर मुक्केबाजी संघ द्वारा 2022 में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था । जिसका प्रमाण पत्र भी मेरे पास है । लेकिन दुर्भाग्य से बालोद जिला मुक्केबाजी का टीम बिना किसी ट्रायल के सिलेक्शन कर दिया गया है ।

 शुभम निषाद ने बताया कि जानबूझकर उन्होंने मेरा चयन नहीं किया गया तथा बालोद जिला में किसी भी प्रकार का चयन प्रतियोगिता नहीं हुआ और जिस खिलाड़ी का मेरे वजन वर्ग 50 से 55 किलोग्राम में किया गया है वह स्वयं नया खिलाड़ी है । जिसकी शिकायत मैंने खेल मंत्री अरुण साव बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर राजेंद्र को लिखित में शिकायत किया है जिसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए । बालोद जिले में निष्पक्ष चयन प्रतियोगिता कराई जाए जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी का मनोबल बड़े और जिले राज्य तथा देश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन कर सकें ।

इस संबंध में जब सचिव जिला बालोद बात की गई तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया और कहा कि आप अध्यक्ष जी से बात कर लीजिए।

आर राजेंद्र अध्यक्ष प्रदेश बॉक्सिंग संघ ने कहा कि मुझे शिकायत कल ही पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है अब खेल चालू भी हो चुका है । टीम में आ गई है यदि यह शिकायत पहले मिला रहता तो इस संबंध में कार्यवाही कर सकते थे। फिर भी मैंने बालोद जिले के सचिव और अध्यक्ष को लिखित में जवाब मांगा है। उन्हें आज ही स्पष्टीकरण मांगा है उनके द्वारा स्पष्टीकरण में क्या लिख कर देता है उसके बाद ही कार्यवाही की जाएगी ।

यह हमारे देश की बहुत बड़ी विडंबना है कारण जो भी हो लेकिन बिना चयन प्रतियोगिता के अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चयन करने से पदाधिकारीयो की मनमर्जी के कारण प्रतिभावान खिलाड़ियों को हतोत्साहित किया जा रहा है । जिससे खिलाड़ियों का मनोबल तो गिरता ही है साथ ही इस तरह की भेदभाव के कारण वह अपना प्रतिभा नहीं दिखा पाते और जिन खिलाड़ियों पर पदाधिकारीयो की मेहरबानी रहती है वह पदक नहीं ला पाते ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!