छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति की हुई आवश्यक बैठक , लिए गए कई निर्णय..!

दल्ली राजहरा रविवार 14 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ समन्वय समिति का आवश्यक बैठक आयोजित किया गया । बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ समिति भवन में निर्माण कार्य संबंधित एवं आगामी सत्र हेतु सामाजिक सदस्यता सहयोग राशि के संबंध में भी चर्चा किया गया। जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने, युवाओं को जोड़ने हेतु युवा प्रकोष्ठ का गठन करने, छत्तीसगढ़िया समाज के किसी भी वार्षिक कार्यक्रम के आयोजनों में सभी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने, आगामी वर्ष 2026 का छत्तीसगढ़ समन्वय समिति का कलेंडर छपवाने,आगामी वर्ष हेतु सदस्यता शुल्क एवं सहयोग राशि संग्रहण हेतु तथा छत्तीसगढ़ भवन में अतिरिक्त शौचालय निर्माण हेतु भी विस्तार से चर्चा किया गया।

बैठक में रामदास मानिकपुरी अध्यक्ष, तोरणलाल साहू महासचिव,घनश्याम पारकर संरक्षक, कोमल पटेल,राधेश्याम साहू उपाध्यक्ष,चेतन लाल साहू,विष्णु चंद्रवंशी,छगनलाल साहू,संतराम सेन,छेदीलाल मालेकर, रोशन लाल सेन, क्रांति लाल बघेल,गणेश प्रसाद निर्मलकर,बृजलाल सिन्हा,छन्नूलाल सेन,महेंद्र गंजीर,श्रीमती ममता घराना , विद्या रावते,मीना दास,राखी देश लहरा, रेखा पारकर,दामिनी साहू,निर्मल साहू, माया कौशिक,महेंद्र भट्ट, चंद्रकुमार भट्ट एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!