दल्ली राजहरा गुरुवार 18 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 

दल्ली राजहरा स्थित डी-मैक (Dalli Modern Art Club) द्वारा गुरु घासीदास जयंती बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब की महिलाओं ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि संस्था हर वर्ष सभी धर्मों और महापुरुषों के त्योहारों को समान आदर के साथ मनाती है।

इस वर्ष गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर उनकी नीति, विचारों और उपदेशों को स्मरण करते हुए एक विशेष नृत्य वीडियो तैयार किया गया। बाबा की वाणी और संदेशों पर आधारित भक्ति गीत पर पंथी नृत्य प्रस्तुत  किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने गुरु घासीदास बाबा के उपदेशों को जीवन में अपनाने तथा अपने बच्चों को उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन पर चलाने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

 

डी-मैक डांस अकादमी की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत यह नृत्य गुरु घासीदास बाबा को समर्पित रहा, जिसने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।गुरु घासीदास बाबा का नारा: “मनखे-मनखे एक समान” “सत्य ही ईश्वर है” ।
गुरु घासीदास जयंती में आशा, किरण, अनुराधा, द्रौपती, मोनिका, ऐश्वर्या, निर्मला, कांती, गायत्री, वीणा साहू, शिल्पा, हेमा, हेम, निर्मला साहू, मंजू साहू, बबीता झा, पुष्पा, सत्य, रश्मि, सरस्वती, गीता, रीता, ज्योति विजय बोरकर ,मिल्स एस मिलन, ओमकर शामिल थे ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!