दल्ली राजहरा सोमवार 22 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (नगरीय निकाय,) के आव्हान पर डी ए,वेतन विसंगति, कैशलेस उपचार सुविधा सहित 11 सूत्रीय लंबित मांगों के समाधान हेतु “मोदी की गारंटी लागू करो “अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण जिला स्तरीय कलम बंद, काम बंद आंदोलन दिनांक 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है l

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री गोविन्द राम साहू स्थानीय निकाय के अध्यक्ष श्री विपिन बेहरा, मनोज साहू, इन्द्र कुमार यादव, रामगोपाल चंद्राकर, सुनील तराम, अनंत साहू, बुद्धिमान सिंह, अब्दुल कलीम, धरमू बक्सी, पंकज चंद्राकर, सुशील टंडन एवं समस्त कर्मचारी गण दिनांक 29/12/2025 से 31/12/2025 तक हड़ताल पर रहने सामूहिक अवकाश से संबंधित ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेंद्र वाडेकर को दिया गया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!