कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

संजय बैस (पूर्व जनपद सदस्य) ने पेश की मानवता की मिसाल दूसरे चरण में लेकर गए 40 लोगों को नेत्र ऑपरेशन के लिए ।

दल्ली राजहरा

बुधवार 14 जनवरी 2025

भोजराम साहू 9893 765541

जन्म देने वाले मां पिताजी को मृत्यु उपरांत याद करना तो कई बेटे और बेटियां करते हैं। लेकिन अपने पिता की पुण्यतिथि पर सैकड़ो की संख्या में लोगों को रोशनी देने का कार्य बिरले ही लोग करते हैं । उनके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा मानव तो करते ही हैं लेकिन देवताओं के द्वारा भी उनके कार्य की प्रशंसा किए बिना नहीं रह जा सकता । ऐसे ही बिरले लोगों में है कुसुमकसा के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस पिता की प्रथम पुण्य स्मृति पर उन्होंने श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया था । साथ ही उन्होंने विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का भी आयोजन किया था । उस नेत्र शिविर में डॉक्टरो के द्वारा चिन्हांकित 168 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने के लिए वह तीन भागों में अपने खर्चों पर रायपुर ले जा रहे हैं । 

आज उनके द्वारा दूसरा भाग में 40 लोगों को नेत्र आपरेशन के लिए गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर लेकर गए इसके पूर्व सभी लोगों का कुसुमकसा रेलवे स्टेशन पर ही सभी लोगों का महावीर पैथोलॉजी के सौजन्य से निःशुल्क बीपी शुगर की जांच उनके प्रशिक्षित डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया ताकि आपरेशन में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो । 

स्व. जयपाल सिंह जी के प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल नेत्र जांच शिविर कराया गया था जिसमें 700 लोगों का निःशुल्क नेत्र जांच किया गया था जिसमें 250 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरण और 168 लोगो का आपरेशन होना है।जिसमें प्रथम चरण में 60 लोगों का आपरेशन सफल रहा और दूसरे चरण के आपरेशन के लिए 40 लोगों को संजय बैंस की माता जी श्रीमती कमला बैंस द्वारा लोगो को अभिन्नदन कर रायपुर के लिए रवाना किया गया ।

 जनपद सदस्य मंजू बैंस द्वारा सभी लोगों को आई कार्ड पहनाकर सभी की कुशलता पूर्वक नेत्र आपरेशन के लिए भेजा गया । इस आयोजन के केयर टेकर राहुल जैन विनोद सोनी पंकज जेठवानी द्वारा बताया गया हम सभी प्रबुद्ध जनों को आपरेशन के लिए गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर लेकर जा रहे है । जिसमें सभी लोगों की जिम्मेदारी पूर्वक हम घर जैसे माहौल प्रदान करते है । जिसमें चाय नाश्ता भोजन लाना ले जाना हमारे बड़े भैया जिन्होंने इस नेत्र शिविर का जिम्मा उठाए है उनके द्वारा किया जाता है हमारे गांव के प्रतिष्ठित समाजसेवी संजय बैंस के इस पुण्य आयोजन में हम सहभागिता निभा रहे उनके परिवार द्वारा आपरेशन से लेकर लाना ले जाना भोजन की व्यवस्था निःशुल्क किया जाता है । आज दूसरे दल को बिदा करने के लिए पूरे कुसुमकसा के व्यापारी जनप्रतिनिधि राम जानकी सेवा समिति के सभी लोगों की उपस्थित रहे ।
 इस अवसर पर राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन उप सरपंच नितिन जैन महावीर पैथोलॉजी के प्रोपाइटर अन्वी जैन देवराज जैन कमलकांत साहू मोती कुचेरिया दिनेश जैन संजय रस्तोगी मनीष जेठवानी किशोर सेन ड्राक्टर नसीम खान जी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!