दल्ली राजहराशुक्रवार 23 जनवरी 2026भोज राम साहू 98937 65541भूपेंद्र कुमार दिल्लीवार सचिव माइंस मेटल वर्क्स यूनियन ने बताया कि मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्लीराजहरा द्वारा मजदूर सम्मेलन और नवीन कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजन किया गया।समारोह का प्रारंभ मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के पूर्व अध्यक्ष बी एम पाण्डेय द्वारा विधि विधान के साथ नवीन कार्यालय के फीता काटकर हुई। नया कार्यालय अब क्षेत्र के खदान श्रमिकों के लिए एक मुख्य केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहाँ वे अपनी समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा कर सकेंगे ।उद्घाटन के बाद आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में मेटल माइंस के श्रमिकों ने भाग लिया। ➡️????????सम्मेलन के मुख्य बिंदु????????⬅️ ???? श्रमिक एकता: मजदूरों को एकजुट रहकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ???? सुरक्षा मानक: खदानों में काम करने के दौरान सुरक्षा उपकरणों और मानकों की महत्ता पर चर्चा। ???? कल्याणकारी योजनाएं: मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।???? वेतनमान : वेतन विसंगति और कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन सदैव तत्पर रहेगी। ???? बेहतर समन्वय: सम्मेलन होने से यूनियन के पदाधिकारियों और मजदूरों के बीच संपर्क आसान होगा। ???? समस्या निवारण: शिकायतों के निवारण के लिए यूनियन सदैव उपलब्ध है। ???? जागरूकता: सम्मेलन के माध्यम से नए कानूनों और नीतियों की जानकारी दी गई। ????चिकित्सा सुविधा – पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भिलाई एवं राजहरा माइंस हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति और सभी ओपीडी बहाल किया जाए ताकि कर्मचारियों एवं उनके परिवार को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। पदाधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि बी एम पाण्डेय एवं विशेष अतिथि लक्ष्मण शर्मा का स्वागत साल एवं श्रीफल भेट कर किया गया।मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता बी.एम. पांडेय ने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे दशकों के संघर्ष के बाद मजदूरों ने अपने आज के विशेषाधिकार प्राप्त किए हैं, और इनकी रक्षा करना हर सदस्य की जिम्मेदारी है। इंटक यूनियन श्रमिकों के संघर्ष और विश्वास का प्रतीक है। लक्ष्मण शर्मा ने कहा हम मजदूरों की एकता से ही अपनी मांगों को हासिल कर सकते है इंटक प्रदेश महासचिव एवं केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा मजदूरों को उनके विशेषाधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता उन्होंने प्रबंधन को स्पष्ट संदेश दिया कि श्रम नियमों के तहत मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्ष तिलक मानकर ने भी विश्वास दिलाया कि संगठन हर स्तर पर श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संरक्षक राजेंद्र तिवारी ने कहा कि यूनियन के कार्यों में हर सदस्यों का योगदान जरूरी है तेजेन्द्र प्रसाद कमल शर्मा उन्नीकृष्णन शीतल सिंह अवधेश कुमार प्रमोद गुप्ता यासिर फारूकी वी के पटले, दिनेश उर्वसा रिंकू सिंह संजय रावत एवं दिनेश कांत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव भूपेन्द्र कुमार दिल्लीवार ने यूनियन द्वारा किए गए कार्यों की जनकारी प्रस्तुत करते हुए कहा साथियों, चुनौतियां अभी और भी हैं। निजीकरण और श्रम कानूनों में बदलाव जैसे खतरों से निपटने के लिए हमें और अधिक सतर्क रहना होगा। हम आप सभी को विश्वास दिलाते है कि इंटक का हर पदाधिकारी आपके हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर असंगठित क्षेत्र मजदूर कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष राजू विनायक ने सभी अतिथियों और श्रमिक साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य गण गौरीशंकर मनोज कुमार रंजय इमरान आत्माराम सूरज प्रदीप कुमार शेष अल्बर्ट मोनू कोमल लोकेश के डी रेड्डी आशीष मनीराम सलमान खान खिलेश धीरज कुमार उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationबौद्ध समाज दल्लीराजहरा एवं आसपास के लगभग एक लाख सदस्य 1 फरवरी को जाएंगे बौद्ध गया। भारतीय बौद्ध महासभा एवं महिला सशक्तिकरण संघ द्वारा मनाई गई “शौर्य दिवस एवं माता सावित्रीबाई फुले की जयंती” l