दल्ली राजहरा शुक्रवार 18 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान के तहत दल्ली राजहरा के चौपाटी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से उगी बड़ी घास की कटाई की गई और क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ कर चौपाटी परिसर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया।यह अभियान नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे की पहल पर आयोजित हुआ। अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने स्वयं झाडू उठाकर और घास कटाई कर श्रमदान किया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन हमारे लिए सेवा का पर्व है और स्वच्छता ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। इस अवसर पर सेवक स्वाधीन जैन ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की नींव है। यदि हर नागरिक अपने आसपास सफाई का संकल्प ले तो स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों को साफ रखें और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं। अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दसोड़े, वरिष्ठ पार्षद सुरेश जायसवाल, स्वाधीन जैन, जयदीप गुप्ता, पार्षद संजीव सिंह, आशीष लालवानी, पार्षद तरुण साहू, पार्षद वीरेंद्र साहू, पूर्व पार्षद सोमेश जायसवाल, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक मनन गुप्ता, युवा मोर्चा के साहिल सवलकर, अंकित टाटिया, रंजीत गुप्ता, सूरज भारद्वाज व पुनीत पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा कार्य के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे सहित अभियान में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।Spread the lovePost navigationविश्वकर्मा जयंती पर BMS ने मनाया राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, खदान मजदूर संघ भिलाई ( राजहरा) कार्यालय में हुई पूजा-अर्चना ।