छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
सीएसआर एवं मानव संसाधन विभाग राजहरा खदान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जंवारा का आयोजन ।

दल्ली राजहरा
शनिवार 14 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
सेल द्वारा न केवल स्टील का उत्पादन किया जाता है वरन हर किसी के जिंदगी से जुड़ा है सेल के टैग लाईन को पूरा करते हुए अपनी आस पास के क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, कला, लोक संस्कृति के संवर्धन भी करता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति तथा इस क्षेत्र के कलाकारों के प्रोत्साहन की दिशा में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच जंवारा कार्यक्रम का आयोजन राजहरा क्षेत्र में किया गया। 
कार्यक्रम में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ के विभिन्न लोक विधा जैसे सुआ, ददरिया, कर्मा, पंडवानी, जस गीत, पंथी, राऊत नाचा, गौरा-गौरी आदि गीत संगीत और नृत्य से भरपूर प्रस्तुति का आमजन ने खूब लुफ्त उठाया और कार्यक्रम की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर बी गहरवार, मुख्य महाप्रबंधक, खदान उपस्थिति थे। विशेष अतिथि के रूप में खदान के महाप्रबंधक प्रभारी श्री जयप्रकाश, श्री बिपिन कुमार, महाप्रबंधक गण श्री अरुण कुमार, श्री एन के साहू, तथा सी आई एस एफ के उप कमांडेट वांगखेम सर उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मानव संसाधन विभाग के उप प्रबंधक ने अतिथियों के करते हुए कार्यक्रम के आयोजन में सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व विभाग के भागीदारी को तथा खदान प्रमुख श्री गहरवार के सहयोग और मार्गदर्शन को सराहा।

मुख्य अतिथि ने राजहरा में लम्बे अंतराल के बाद पुनः कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए मानव संसाधन विभाग की प्रशंसा की और निरंतर इस तरह के आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।






