रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर के कल 19 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर आगमन पर गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा की नियुक्ति भाजपा प्रदेश महामंत्री के पद पर की गई थी तत्पश्चात रिक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर की नियुक्ति की गई है उनके नियुक्ति पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कल उनका स्वागत अभिनंदन कर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यालय में उनका सम्मान कार्यक्रम करेगी। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा महामंत्री भरत वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी जिला प्रभारी संभाग प्रभारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!