कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

सीता राम साहू ने बेटी के सगाई में वर पक्ष को पौधा भेंट कर तथा जल संरक्षण का दिया संदेश।

दल्ली राजहरा

सोमवार 23 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के रेलवे कॉलोनी परिक्षेत्र के सीताराम साहू के द्वारा अपनी बेटी मिनी साहू की सगाई को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक नई परमपरा की शुरुआत किया है। जो की साहू समाज ही नहीं हर समाज के लिए प्रेरणादाई है।

आज सीता राम साहू वार्ड क्रमांक 24 दल्ली राजहरा के बेटी मिनी साहू का पीकरीपार (अरमरीकला ) के बहुर सिंह साहू के बेटा खिलावन साहू से साहू सदन में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ है ।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के समय दो पल अधिक महत्वपूर्ण होता है एक उनकी सगाई और दूसरा है विवाह । आज बेटी के सगाई के इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर पक्ष को पौधा भेंट किया । जिसमे होने वाले समझी के पिता बहुर सिंह साहू समझी माखन लाल साहू और दामाद खिलावन साहू को तिलक लगाकर पौधा भेंट किया। 

साथ ही नगर के प्रसिद्ध ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के द्वारा जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए सगाई के उपरांत वर एवं वधू को जल संरक्षण के प्रारूप मटका देकर जल बचाने की शपथ दिलाई गई । 
वीरेंद्र साहू ने कहा कि जल हमें प्रकृति का दिया हुआ ऐसा उपहार है जिसे बनाया नहीं जा सकता । इसे बचाए जा सकता है । जल संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखें तथा कोशिश करें कि जितनी ज्यादा इसका बचत कर सकें उतना भविष्य के लिए बेहतरीन होगा । पानी की स्थिति आज आप इसी बात से समझ सकते हैं कि आज हमें बोतलों में खरीदना पड़ रहा है । जिसकी कभी किसी ने कल्पना ही नहीं की थी । आने वाले कुछ सालो में स्थिति और भी भयानक हो सकती है । इसके लिए विकल्प एक ही है पानी का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें पानी की ना ही बर्बादी करें और ना ही इसे किसी को बर्बाद करने दे जल संरक्षण को महत्व दें।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!