• रायपुर। छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसियेशन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। गत दिनों दुर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने वर्ग समूह में छगन साहू ने कुल 90 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शुरू से ही खेलों में सक्रिय रहकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भाग लेकर भी अनेक पदक प्राप्त कर चुके हैं। उनके इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!