दल्ली राजहरा

शुक्रवार 10 अप्रैल 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कुसुम कसा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गांधी ) के नेतृत्व में “गांव गांव चलो -घर घर चलो” अभियान कुसुम कसा मण्डल मे चलाया जिसमें लोगो मे गजब का उत्साह दिखा । इस कार्यक्रम के संयोजक बसंत जैन हैं ।
  भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देश पर कुसुमकसा मण्डल मे पुरे 51 बूथों मे स्थापना दिवस मनाया गया । पुरे मण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ क़ो जन जन तक चरणबद्ध पहुंचाया जा रहा है।जिसमे गॉव के प्रत्येक घरो मे जा कर शासन की योजनाओं क़ो जागरूकता के आधार पर बताया जा रहा है ।
मण्डल के गॉव चलो अभियान के सयोजक बसंत जैन के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम क़ो सुचारु रूप से चलाया जा रहा है । जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा की सरकार अब डौंडीलोहारा विधानसभा मे भी बन सकेंगे । इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पूर्ण रूप से गांव की हर गली हर कोने में पहुंचने में मेहनत और जोश के साथ जो कार्य कर रहे हैं जिससे कुसुम कसा मण्डल के सभी पदाधिकारी खुश नजर आ रहे है ।

साथ ही साथ मण्डल के महामंत्री मितेंद्र वैष्णव व पोषण भूआर्य हर दिन सभी भाजपा के बूथ अध्यक्ष संयोजक सह संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी सहित सभी कार्यकर्ताओ को फोन के माध्यम से कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए निर्देशित कर रहे है । मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गांधी ) ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों मे कुसुम कसा मण्डल भाजपा का गढ़ बनेगा । और भाजपा के विधानसभा सीटों की मोती के माला में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र भी एक मोती का मनका होगा ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!