दल्ली राजहरा मंगलवार 14 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

दल्ली राजहरा में प्रस्तावित केन्द्रीय विद्यालय को आरंभ करवाने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद फुलों देवी नेताम से मुलाकात कर  ज्ञापन सौंपा है ।

दल्ली राजहरा नगर के आम नागरिक वर्षो से नगर में केन्द्रीय विद्यालय आरंभ करने की लगातार मांग करते आ रहे हैं जिस पर खाली आश्वासन मिलता रहा इस दौरान राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने व डौण्डी लोहारा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी के महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री बनने के बाद उनके लगातार प्रयासों से केन्द्र सरकार ने यहां पर केन्द्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की थी। 

लेकिन वर्तमान में तथाकथित ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यालय का दो वर्ष बित जाने के बाद भी केन्द्रीय विद्यालय आरंभ होने की प्रक्रिया रुकी हुई है और स्थानीय भाजपा के नेता महज श्रेय लेने की राजनीति करते आ रहे हैं।
नगर की आम जनता की बहुप्रतीक्षित मांग व इस मांग पर भाजपा सरकार और उनके नेताओं के खोखले वादो से परे जाकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद फुलों देवी नेताम जी से मुलाकात कर केन्द्रीय विद्यालय को अविलंब आरंभ करवाने हेतु उन्हें दल्ली राजहरा की जनता की तरफ से एक मांग पत्र सौंपा गया व निवेदन किया गया की जल्द से जल्द केन्द्रीय विद्यालय की सारी औपचारिकताओं को पूर्ण करवाने हेतू सकारात्मक पहल करें जिससे अगले शैक्षणिक सत्र में यहां के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग धरातल पर साकार हो सके जिस पर आदरणीय सांसद महोदया ने दल्ली राजहरा में केन्द्रीय विद्यालय को अतिशीघ्र आरंभ करवाने का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधि मंडल में दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रतिराम कोसमा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल युवराज साहू मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह पार्षद सुमरित उर्वशा, प्राची सिंहा, अनीता सोनवानी, पावेंद्र कोडप्पा, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा कृष्ण यादव अनूप बामेश्वर विजय नोन्हारे सम्मिलित थे दल्ली राजहरा के कांग्रेस जनों ने कहा कि दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने से इस क्षेत्र के होनहार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगा और शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोला जाना अत्यंत आवश्यक है।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!