दल्ली राजहरामंगल वार 14 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 ग्राम पंचायत अरमूरकसा में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण का भूमिपूजन भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के हाथों सम्पन्न हुआ इस अवसर पर जिला महामंत्री सौरभ लूनिया जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा जी सरपंच हलधर गोरे जी उपस्थित थे ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260414-WA0057.mp4सर्व प्रथम ग्रामीण जन सरपंच सहित जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ स्वागत कर ग्राम पंचायत से भूमिपूजन स्थल तक ले जाकर सर्वप्रथम पूजा अर्चना मिंटू महराज द्वारा कराया गया । सरपंच हलधर गोरे स्वागत भाषण में कहा कि हम ग्रामीण जनों का आज वर्षों पुराना मांग हमारे जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के अथक प्रयास से आज पूरा होने जा रहा है जिसे आज जिले के अध्यक्ष बड़े भैया चेमन देशमुख जी के हाथों भूमिपूजन हो रहा है ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260414-WA0056.mp4जनपद सदस्य मंजू बैंस ने कहा कि सबसे पहले मैं देशमुख भैया को धन्यवाद देती हु कि ग्रामीणों जनों की समस्या को मैने जिलाध्यक्ष जी के पास रखा और बिना देरी करते हुए दस लाख रूपये की स्वीकृति मेरे जनपद क्षेत्र अरमूरकसा के लिए स्वीकृत कराए मै आपके आभारी के साथ आपका आशीर्वाद मेरे जनपद क्षेत्र में बना रहे ऐसा आशीर्वाद भी चाहती हु । जिससे मैं अपने जनपद क्षेत्र का विकास कर सकू कार्यक्रम के मुख्यातिथि चेमन देशमुख जी ने कहा कि वास्तव में आप लोगों ने जनपद सदस्य के रूप में हमारी बहन मंजू बैंस जी को नहीं बल्कि विकास को चुना है मै अपने आप को सौभाग्य शाली मानता हू ।माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास करा पा रहा हु और मै ग्रामवासियों को आश्वस्त करता हु विकास की कोई कमी नहीं होगी । आज पुलिया निर्माण का भूमिपूजन हुआ उसके लिए भी सरपंच पंच सहित पूरे ग्रामीण जनों को बधाई देता हु इस अवसर पर भाजपा नेता पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन साहू अनुसूचित मोर्चा के पूरण कृपाल भाजपा के महामंत्री मितेंद्र वैष्णव प्रदेश झुग्गी झोपड़ों के संयोजक हितेश डोंगरे उप सरपंच ओमप्रकाश पंच लिखन राम गेंदी बाई मीणा बाई दुर्गा बाई निर्मला कृष्णकांत भुनेश्वरी चंद्रकली बम्लेश्वरी ग्राम कोटवार बलदेव दास सेवा राम नारायण कुलदीप लल्लू राम मेरिया बिसाहू राम निर्मलकर योगेश्वरी लता निर्मलकर हुमन जागृत राम लिडिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार व्यक्त सचिव बीना टेकाम ने किया । Spread the lovePost navigationरतिराम कोसमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने फुलों देवी नेताम से मुलाकात कर नगर में केंद्रीय विद्यालय शुरुआत करने के लिए सौंपा ज्ञापन। सीटू 22 सूत्रीय मांगो को लेकर कल से करेगा “तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन”।