दल्ली राजहरा
गुरुवार 30 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
राज्य शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए 28 अप्रैल से 1मई तक चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है इस चयन ट्रायल में फुटबाल अकादमी में जाने के लिए रानी दुर्गावती फुटबाल क्लब चिखली डौण्डी के 11 बच्चे सम्मिलित हुए।

चयन ट्रायल एन आई एस कोच सरिता कुजुर मुख्य खेल प्रशिक्षक रायपुर एवं टीम द्वारा लिया गया। चयन ट्रायल के तहत् प्रथम दिवस मोटर एबिलीटी टेस्ट हुआ ।इसके द्वारा बच्चों का दौड़, वर्टिकल जम्प, बाल थ्रो, आदि दक्षता परीक्षण हुआ। दूसरे दिन बच्चों का खेल कौशल का परीक्षण किया गया इसके तहत् शूटिंग, बाल पासिंग, किक, व मैच का प्रदर्शन किया गया ।

रानी दुर्गावती फुटबाल क्लब चिखली के सचिव व प्रशिक्षक चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि पिछले वर्ष भी हमारे क्लब के 4 बच्चों का चयन अकादमी के लिए हुआ था,और इस वर्ष भी बच्चियों बढ़-चढ़ कर भाग लिए हैं । जिला खेल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक के आदेशानुसार बालोद जिले से चिखली फुटबाल टीम इस परीक्षण में शामिल हुए। यदि इस परीक्षण में सफलता मिलती है तो बच्चे आवासीय खेल परिसर में रहकर निशुल्क उच्च प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। रहना, भोजन, पढ़ाई , खेल सामग्री सभी निशुल्क मिलेगी।
इस ट्रायल में लीना, साधना, दिशा, कुमुद, प्रियंका, प्रिया, दिव्या, भावना, तानिया, दीपांजलि और ,रत्ना भी शामिल हैं।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!